LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime News : बेगूसराय से 5 दिनों से अगवा हम नेता का शव पुलिस ने मुंगेर से किया बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime News : बेगूसराय से पांच दिनों पहले अगवा हम के प्रखंड अध्यक्ष का शव मुंगेर से पुलिस ने बरामद किया है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेगूसराय से 5 दिनों से अगवा हम नेता का शव
हम नेता का मिला शव - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : पिछले पांच दिनों से बेगूसराय से लापता हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष का शव मुंगेर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने बरामद किया है। हत्या के बाद शव को बालू में दबा दिया गया था। परिजनों ने स्थानीय सरपंच पति दबंग डब्लू यादव पर मृतक के किडनैप का आरोप लगाया था और आज शव बरामद हुआ। डीएनए के लिए सैंपल को संग्रह किया गया। दरअसल बेगूसराय जिला अंतर्गत साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर में पंचायत के ही सरपंच पति दबंग डब्लू यादव और उसके साथ अन्य  बेखौफ हथियारबंद अपराधियों के द्वारा 24 मई 2025 को सरेशाम ताबड़तोड़ 15-16 राउंड फायरिंग करते हुए फिल्मी अंदाज में स्थानीय निवासी 20 सूत्री सदस्य और जीतन राम मांझी की पार्टी हम के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ विकास का अपहरण कर लिया। जिसके बाद से अब तक अपहृत का कोई सुराग नहीं मिल सका था । जिसके बाद पुलिस के द्वारा इस मामले को लेकर काफी खोज बिन की गई ओर अपहृत का कहीं कोई पता नहीं चल पाया था। 

इस बीच मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना के एक चौकीदार ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी को सूचना दी कि जाफर नगर दियारा क्षेत्र के फूल मल्लिक मौज में बालू के अंदर से कुछ बदबू आ रहा है । जिसके बाद मुफस्सिल थाना के द्वारा वहां बालू हटवा के दिखवाया गया तो बालू के नीचे एक युवक का शव था। जिसके बाद इस बात की सूचना साहेबपुर कमाल को दी गई। वहां से पुलिस और अपहृत के परिजन मुंगेर पहुंचे और उस शव की पहचान करने में जुटे। उसके बाद भी काफी देर तक परिजन भी कंफ्यूजन में पड़े रहे की यह शव उसके अपहृत विकास का है कि नहीं । पर अंततः परिजनों ने उस शव की पहचान कर ली की वह अपहृत विकास का ही शव है।  जिसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। अस्पताल परिसर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शव की पहचान के बाद पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया गया । इसके बाद अपहरण के बाद हत्या की वारदात से पूरा इलाका दहाल गया। अब पुलिस मामले की तह तक जा जांच करने में जुट गई है। साथ ही पुलिस के द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। 

इस मामले में सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि शव के बरामद होने के बाद साहेबपुर कमाल थाना को सूचना दी गई । जहां से परिजन और थाना पहुंच शव का शिनाख्त किया गया। और डीएनए के लिए भी सैंपल को संग्रह कर लिया गया हैं। वहीं हम पार्टी के प्रदेश सचिव निलेश सिंह ने बताया कि जंगल राज के कुछ अपराधी फिर सर उठाने की कोशिश कर रहे है जिसको कुचल दिया जाएगा। हम के प्रखंड अध्यक्ष के हत्यारे को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट