LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Crime In Begusarai: अपराध की योजना बना रहे बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस किया बरामद

Crime In Begusarai: बेगूसराय में आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीँ पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया है....पढ़िए आगे

Crime In Begusarai: अपराध की योजना बना रहे बदमाश को पुलिस ने
अपराधी गिरफ्तार - फोटो : AJAY SHASTRI

Crime In Begusarai:  बेगूसराय पुलिस ने एक बार फिर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है, जब उन्होंने कुख्यात अपराधी गोपाल कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, एक मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस, 34 ग्राम गांजा और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। यह गिरफ्तारी गढ़हरा थाने की पुलिस ने हाजीपुर पोखर के निकट की। सदर टू डीएसपी भास्कर रंजन ने जानकारी दी कि गोपाल कुमार एक चाय की दुकान पर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। इसी सूचना के आधार पर गढ़हरा थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी की, जिसमें गोपाल कुमार को पकड़ा गया। 

 कुख्यात अपराधी गोपाल कुमार की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी पिस्तौल एक देसी कट्टा, एक मैगजीन पांच जिंदा कारतूस , पांच मोबाइल एवं 34 ग्राम गांजा को बरामद किया गया। इस दौरान डीएसपी भास्कर रंजन ने बताया है कि उसे इलाके का यह कुख्यात अपराधी है और वर्चस्व लगातार बनाने का काम करता था। 

Diarch GO

कुख्यात अपराधी गोपाल कुमार के द्वारा एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था।पुलिस ने समय रहते हुए कार्रवाई की नहीं तो उसे अपराधी के द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाता। फिलहाल कुख्यात अपराधी गोपाल कुमार पर कई मामले अन्य थाने में दर्ज है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री