LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime News : अपराध की योजना बना रहे 6 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

Bihar Crime News : अपराध की योजना बना रहे 6 अपराधियों को पुल

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से 6 कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। वही कुख्यात अपराधी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोली भी बरामद की गई है। इस घटना के संबंध में बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि अलग-अलग थाना क्षेत्र से  6 कुख्यात अपराधी एकत्रित होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। 

इसकी सूचना पुलिस को लगी। जिसके बाद पुलिस ने टेक्निकल अनुसंधान के आधार पर अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी की। जिसमें 6 कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। वही अपराधी के पास से तीन देसी कट्टा, कई जिंदा कारतूस मोटरसाइकिल सहित सामान बरामद की गई है। एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि सभी अपराधी पर हत्या लूट सहित कई संगीन मामला दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान मयंक कुमार किशन कुमार रोहित कुमार राहुल कुमार सुमन कुमार अमित कुमार के रूप में की गई है।

Diarch GO

बता दें की जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट