LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : बिहार में थाने के अंदर भोजपुरी गाने पर लगे ठुमके, टकटकी लगाकर देखते रहे पुलिसकर्मी, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar News : बिहार में थाने के अंदर भोजपुरी गाने पर लगे ठुमक

BEGUSARAI : बिहार पुलिस मुख्यालय की तमाम सख्तियों के बावजूद थानेदार सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय जिले के बखरी थाने से सामने आया है। जहाँ कानून का राज स्थापित करने के लिए बने थाने में लड़कियां खुलेआम पुलिसकर्मियों के सामने भोजपुरी गाने पर रील बना रहीं हैं। 

पुलिस प्रशासन से मजनू के नहीं डरने जैसे भोजपुरी गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। रील बनाने वाली महिला का फेसबुक आईडी में नाम सपना दीपक सिंह है। बताया जा रहा है कि पुलिस थाने में खुलेआम रील बनाकर प्रशासनिक महकमे का मजाक बनाने वाली युवती जिले के एसपी के एक रीडर की रिश्तेदार है। यही वजह है कि उसे थाने के अंदर रील बनाने से किसी ने नहीं रोका।

Diarch GO

रील वायरल होने के बाद बेगूसराय पुलिस सवालों के घेरे में है। अगर थाने के अंदर कोई इस तरह भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाए जाएंगे तो कानून का राज स्थापित करने दावों की धज्जियां उड़ती रहेंगी। एक तरफ बेगूसराय जिले में आपराधिक वारदातें लगातार जारी हैं, वहीं दूसरी तरफ थाने में बनी रील वायरल होने के बाद खाकी की कार्यशैली कटघरे में आ गई है। हालांकि वीडियो कब बनाया गया है यह साफ नहीं हो पाया है। क्योंकि जिस सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया गया था उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है। लेकिन थाने के अंदर डांस का रील वायरल होने के बाद बखरी थाना पुलिस कटघरे में है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट