LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Begusarai News:ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल, खेत में रखे भूसे को समेटने के दौरान हो गए शिकार

Begusarai News: बेगूसराय में ठनका गिरने से पति की मौत हो गई और उसकी पत्नी झुलस गई।

lightning
ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत- फोटो : Reporter

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भगतपुर पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई और उसकी पत्नी घायल हो गईं। मृतक की पहचान भगतपुर गांव के वार्ड संख्या 4 के रहने वाले स्वर्गीय सुखदेव पासवान के 60 वर्षीय पुत्र विराल पासवान के रूप में की गई है। उनकी पत्नी, जितनी देवी, इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी हैं और उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, बिराल पासवान और उनकी पत्नी अपने आवास से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में रखे भूसे को समेट रहे थे। 

इसी दौरान उन पर ठनका गिर गया। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पति-पत्नी को उपचार के लिए बलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले गई, जहां चिकित्सकों ने विराल पासवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी का इलाज जारी है। मृतक के परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिनमें से दो का विवाह हो चुका है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री