LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

BIHAR POLITICS - बिहार में नीतीश सरकार कभी दूर नहीं कर सकती लोगों की गरीबी, मुझे शक्ति दें..., मुकेश सहनी ने की अपील

BIHAR POLITICS - VIP प्रमुख मुकेश सहनी बिहार चुनाव में पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। उन्होंने बेगूसराय में एक सभा को संबोधित करने के लिए अच्छी सरकार होना जरुरी है। इसलिए अपनी ताकत को पहचानें और मुझे शक्ति प्रदान करें, जिससे मैं संघर्ष कर सकूं

BIHAR POLITICS - बिहार में नीतीश सरकार कभी दूर नहीं कर सकती
मुकेश सहनी ने मांगी जनता से शक्ति- फोटो : देबांशु प्रभात

BEGUSARAI - विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज बेगूसराय में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज सही अर्थों में संसार में दो ही जातियां हैं: अमीरी और गरीबी। गरीबी दूर करने के लिए जरूरी है कि अपनी सरकार हो। जब अपनी सरकार होगी, तो अपने समाज की समस्याओं को हल भी करेगी।

'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने जोर देते हुए कहा कि आज अपने समाज के कल्याण के लिए संघर्ष करने के कारण कई बड़ी ताकतें हमें कमजोर करने के लिए लगी हुई हैं। इसके लिए हमारे टिकट पर जीते विधायक को मंत्री बना दिया गया। इस कारण आप लोग मुझे दोगुनी ताकत से शक्ति दीजिए, जिससे मैं आपके लिए संघर्ष कर सकूं।

श्री सहनी ने आगे कहा कि आज अपने समाज के लोगों ने साथ दिया तभी लालू यादव, मुलायम सिंह यादव, कर्पूरी ठाकुर जैसे लोग बड़े नेता बने और उनका समाज आगे बढ़ सका। उन्होंने लोगों से अपने वोट की ताकत को पहचानने की अपील करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने देश के संविधान में आपको वोट की बड़ी ताकत दी है, जिससे आप अपने बेटे को, भाई को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बना सकते हैं। बस उसे पहचानने की जरूरत है।

इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने और अच्छी शिक्षा देने का भी आह्वान किया, जिससे वे आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि हम लोग सभी जाति और धर्म को साथ लेकर चलने वाले लोग हैं। उन्होंने निषादों के आरक्षण के लिए भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर निषाद आरक्षण मिल गया होता तो निषाद के बच्चे आज अधिकारी होते।

NSIT
Nsmch