LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Crime In Begusarai: बेगूसराय में मामूली विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय में एक बार फिर से रिश्तों की गरिमा को ठेस पहुंची है, जब एक छोटे से विवाद के चलते भतीजे ने अपने चाचा को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल चाचा को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

dispute in Begusarai
भतीजे ने चाचा को मारी गोली- फोटो : Reporter

Crime In Begusarai: बेगूसराय में एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा को तार-तार किया गया है। एक मामूली विवाद में भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। यह घटना लाखो थाना क्षेत्र के बजीतपुर गांव में हुई है।

घायल व्यक्ति की पहचान राम नंदन पासवान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घर में मामूली विवाद के बाद मारपीट और गाली गलौज हो रहा था। राम नंदन पासवान बीच-बचाव करने आए, तो भतीजे ने गुस्से में उन्हें गोली मार दी।

Diarch GO

गोली की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई। घायल राम नंदन पासवान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टर राहुल कुमार ने बताया कि गोली पेट में लगी है और फिलहाल सर्जन द्वारा इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री