LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Love Fever: 5 बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का बुखार, आपत्तिजनक हालत में प्रेमी के साथ धराने पर पंचायत ने कराई शादी, गांव में बवाल

Love Fever:आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए डाटा ऑपरेटर और महिला की ग्रामीणों ने शादी कराई , फिर गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया।

Love Fever
5 बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का बुखार- फोटो : Reporter

Love Fever: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए डाटा ऑपरेटर और महिला की ग्रामीणों ने शादी कराई , फिर गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया।बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने एक पांच बच्चों की मां और डाटा ऑपरेटर को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों ने पहले डाटा ऑपरेटर की जमकर पिटाई की, फिर मामले को गांव की पंचायत के सुपुर्द कर दिया।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों को जबरन विवाह के बंधन में बाँधा गया। पंचायत के फैसले के तहत दोनों की शादी करवा दी गई और इसके बाद उन्हें गांव छोड़ने का आदेश भी दिया गया।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गांव के लोग डाटा ऑपरेटर विकास को महिला की मांग में सिंदूर भरवाते हैं, जिससे वह उसे समाज के सामने पत्नी के रूप में स्वीकार करता है। बताया जा रहा है कि युवक साहेबपुर कमाल प्रखंड में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है और खुद भी एक बच्चे का पिता है।

महिला ने बताया कि वह पांच बच्चों की मां है और पिछले एक साल से विकास के साथ उसका प्रेम संबंध चल रहा था। वह अब अपने बच्चों के साथ विकास के साथ रहना चाहती है। विकास ने भी स्वीकार किया कि वह महिला से प्रेम करता है और उसके साथ नया जीवन शुरू करना चाहता है।हालांकि, विकास ने यह भी कहा कि गांव वालों ने उन दोनों की जबरन शादी कराई है।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने विकास को पीटना शुरू कर दिया। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। बाद में सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और विकास को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, और यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों पक्षों की सहमति से शादी हुई है या पंचायत के दबाव में।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री