LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

बेगूसराय में खनन माफिया का खूनी खेल ! चौकीदार के साले की अपहरण के बाद हत्या, पुलिस जवान सहित कई घायल

बेगूसराय में खनन माफिया पर एक स्थानीय चौकीदार के साले की अपरहण के बाद हत्या का मामला सामने आया है. इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं.

Begusarai murder
Begusarai murder- फोटो : news4nation

Begusarai murder :  बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में अपराधियों ने एक युवक का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या से पहले युवक को जमकर पीटा गया और बाद में उसे गोली मार दी गई। वारदात के दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। मृतक की पहचान किल्ली गांव निवासी मोहम्मद वकील उर्फ मखिया (35) के रूप में हुई है। वह मोहम्मद जहांगीर (चौकीदार) के साले थे। बताया जा रहा है कि वकील घर से दुकान जा रहे थे, तभी रास्ते में अपराधियों ने उन्हें अगवा कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और विरोध किया, लेकिन अपराधियों ने उन पर भी हमला कर दिया। लाठी-डंडों और हथियारों से लैस बदमाशों ने करीब आधा दर्जन लोगों की जमकर पिटाई की और फायरिंग भी की। इस हमले में सिवान में तैनात बिहार पुलिस के जवान मोहम्मद मुनव्वर (30) सहित नौशाद (40), मुर्तुजा (38), शाहनवाज (28) और शमशेर (48) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इलाके में बूढ़ी गंडक नदी से अवैध बालू खनन का धंधा चल रहा है। खनन माफिया को शक था कि मोहम्मद वकील अपने बहनोई चौकीदार के जरिए पुलिस को सूचना देता था। इसी शक में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

अजय शास्त्री की रिपोर्ट