LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय को कर्नाटक स्थांतरित करने पर हुआ बड़ा फैसला, राजद MP सुधाकर सिंह की NDA सांसदों से अपील- विकास के लिए मिलकर लड़ें

बिहार के विकास के लिए सभी दलों के सांसदों को एकजुट होकर लड़ना होगा. राजद सांसद सुधाकर सिंह ने मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय के मामले में बिहार के हित में आए कृषि विभाग के बड़े फैसले के बाद एनडीए के 30 सांसदों से यह अपील की है.

Maize Research Center Begusarai
Maize Research Center Begusarai- फोटो : news4nation

Bihar News: मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय को बिहार से कर्नाटक स्थांतरित करने पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी है. सुधाकर सिंह ने मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय को बिहार से कर्नाटक स्थांतरित करने पर गंभीर चिंता जताई थी. उन्होंने लोकसभा में इस मामले को उठाया था और बिहार से अन्याय करने जैसा फैसला बताते हुए मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय को बिहार से बाहर नहीं जाने देने की मांग की थी. अब सुधाकर सिंह को लिखे पत्र में शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय को स्थानांतरित नहीं किया जाएगा. कर्नाटक में नया केंद्र स्थापित होगा. 

दरअसल, 31 दिसंबर, 2024 को माननीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक शिवमोगा के सांसद बी.वाई. राघवेंद्र को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि 15वें वित्त आयोग की अवधि (वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26) के दौरान, भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (IIMR) के बेगूसराय स्थित क्षेत्रीय केंद्र को शिवमोग्गा(कर्नाटक) स्थानांतरित करने की मंजूरी दी गई है । वहीं लोकसभा में भी 10 दिसंबर, 2024 को इसी विषय पर डॉ. प्रभा मल्लिकार्जुन द्वारा पूछे गए अतारांकित प्रश्न संख्या 2499 के जवाब में, राज्य कृषि मंत्रीभागीरथ चौधरी ने भी यही पुष्टि की थी कि बेगूसराय से शिवमोग्गा स्थानांतरण की मंजूरी दी गई है.

हालांकि 21 मार्च 2025 को लोकसभा में स्पष्ट हुआ था कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री द्वारा बेगूसराय स्थित मक्का अनुसंधान केंद्र को कर्नाटक स्थानांतरित करने के मामले में विरोधाभासी बयान सामने आए थे।  जब दिनांक-21.03.2025 को लोकसभा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कटौती प्रस्ताव पर बोलने के दौरान, सोशल मीडिया, एवं मीडिया के माध्यम से बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने बेगूसराय स्थित क्षेत्रीय केंद्र को शिवमोगा (कर्नाटक) स्थानांतरित करने का मुद्दा उठाया तो माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी कही हुई बात पर मुकर गए थे। 

बिहार के लिए सब मिलकर लड़ें

सुधाकर सिंह ने बुधवार को बताया कि कृषि मंत्री द्वारा एक पत्र मुझे प्राप्त हुआ है जिसमे उन्होंने कहा है कि बेगूसराय स्थित मक्का अनुसंधान केंद्र का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। ये बिहार के किसानों में हित में सही फैसला हैं ।   सुधाकर सिंह ने लोकसभा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कटौती प्रस्ताव पर बोलने के दौरान कहा था कि यदि कर्नाटक में मक्का अनुसंधान केंद्र की जरूरत हैं तो वहाँ नया निर्माण किया जा सकता हैं, बेगूसराय स्थित मक्का अनुसंधान केंद्र को हटाने की क्या जरूरत हैं। कृषि मंत्री से मिले आश्वासन के बाद अब बक्सर सांसद ने कहा कि बिहार के विकास के लिए हमें एकजुट होकर लड़ना होगा तब ही बिहार का विकास संभव होगा । इसके लिए NDA के 30 सांसद सहित सभी सांसदों को एक साथ बिहार के लिए आवाज उठाना होगा।

NSIT
Nsmch

धीरज की रिपोर्ट