LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News: पटना की लड़की को प्रेमी ने 1 लाख में बेचा, कोठे से बरामद हुई 'माशूका', जबरन करवाया जा रहा था देह व्यापार..बड़ा खुलासा

Bihar News: प्रेमी ने पहले प्रेमिका को प्रेमजाल में फंसाया, उसे कई सपने दिखाएं और फिर प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली। शादी के बाद प्रेमी ने लड़की के साथ ऐसा कांड कर दिया जिसके बारे में उसने सपनों में भी नहीं सोचा होगा।

रेड लाइट एरिया
प्रेमी ने प्रेमिका को बेचा - फोटो : social media

कहते हैं जब इश्क होता है तो प्रेमी खुदा से भी ऊपर हो जाता है। लेकिन आज कल प्रेमकहानियों में ऐसे फरेब सामने आ रहे हैं। जिसे देख किसी का भी प्रेम से विश्वास उठ जाए। जिसे देख कोई भी कह दे कि ये कुछ भी हो सकता है लेकिन प्रेम नहीं हो सकता। आज के दौर में प्रेम, प्रेमी-प्रेमिका मात्र के छलावा से अधिक कुछ नहीं है। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे के साथ दगा कर रहे हैं हालांकि प्यार और धोखा का रिश्ता पुराना रहा है। लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है उसने सबको हिला के रख दिया है। इश्क में एक प्रेमी ने अपने माशूका के साथ ऐसी दगाबादी की है कि उसे जिस्म के बाजार में बेज दिया।  

इश्क, शादी और फरेब 

दरअसल, बेगूसराय के बखरी क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ प्यार के नाम पर धोखा देकर एक नाबालिग लड़की को देह व्यापार में धकेल दिया गया। बखरी पुलिस ने छापेमारी कर लड़की को दलदल से बाहर निकाला और मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।

मंदिर में की शादी फिर 

पुलिस के अनुसार, करीब नौ महीने पहले पटना की एक युवती का एक युवक से प्रेम संबंध बना। दोनों ने मंदिर में विवाह किया और युवक उसे लेकर बेगूसराय के बखरी इलाके में पहुंचा। उसने युवती से कहा कि वे उसके रिश्तेदार के घर रहेंगे, लेकिन वह स्थान वास्तव में एक सेक्स रैकेट का अड्डा था।

कोठा संचालिका गिरफ्तार 

लड़की की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश में बखरी डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में मीरकलापुर स्थित एक घर पर छापेमारी की गई। मौके से नाबालिग लड़की के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान पिंटू खलीफा की पत्नी जागो देवी के रूप में हुई।

NSIT
Nsmch

प्रेमी ने 1 लाख में प्रेमिका को बेचा 

पूछताछ में लड़की ने चौंकाने वाला खुलासा किया। लड़की ने बताया कि उसके प्रेमी ने उसे एक लाख रुपये में बेच दिया था। इसके बाद उसे जबरन देह व्यापार में लगाया गया। पुलिस ने घर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। मामले में पॉक्सो और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को एक और 12 वर्षीय बच्ची भी मिली, जिसे आर्केस्ट्रा डांस के नाम पर इस्तेमाल किया जा रहा था।