LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: बेगूसराय में खेलो इंडिया का रोमांच, खेल मंत्री ने बिहार में खेल विकास की जताई प्रतिबद्धता!

Bihar News: बेगूसराय के रिफायनरी स्टेडियम में आज खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत खेले गए महिला वर्ग के फुटबॉल मैच में तमिलनाडु की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान बिहार की टीम को 2-1 से पराजित किया।

खेलो इंडिया
बेगूसराय में खेलो इंडिया का रोमांच,- फोटो : reporter

Bihar News: बेगूसराय के रिफायनरी स्टेडियम में आज खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत खेले गए महिला वर्ग के फुटबॉल मैच में तमिलनाडु की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान बिहार की टीम को 2-1 से पराजित किया। इस करीबी मुकाबले में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिसकी सराहना विपक्षी टीम की कोच ने भी की। तमिलनाडु की कोच ने कहा कि बिहार की टीम ने भी काफी अच्छा खेल दिखाया।

वहीं, बेगूसराय के यमुना भगत स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में झारखंड की टीम ने एकतरफा मुकाबले में राजस्थान को 8-0 से करारी शिकस्त दी। पहले दिन बेगूसराय में महिला वर्ग के ये दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। आयोजकों के अनुसार, 6 मई को पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले अलग-अलग स्टेडियमों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेले जाएंगे।

इस अवसर पर बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने इस आयोजन को बिहार के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो रहा है और इससे राज्य के खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की आपसी समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि इसका सकारात्मक प्रभाव अब दिखने लगा है और बिहार निश्चित रूप से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा।

खेल मंत्री ने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हर पंचायत में खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं और पुराने स्टेडियमों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक खिलाड़ी को आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

NSIT
Nsmch

आयोजित फुटबॉल मैच के पहले दिन बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, बेगूसराय के जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष, उप विकास आयुक्त बेगूसराय और अनुमंडल पदाधिकारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में बिहार स्पोर्ट्स अथॉरिटी और जिला प्रशासन की टीम पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दी।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री