LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

POLITCAL NEWS - औवेसी में जिन्ना का जिन्न, जमीन हड़पने पर वक्फ बोर्ड पर भड़के गिरिराज, कहा – इस पर अंकुश लगाना आवश्यक

POLITCAL NEWS - केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने औवेसी पर अपनी भड़ास निकाली है, उन्होंने औवेसी में जिन्ना का जिन्न होने की बात कही है। साथ ही वक्फ बोर्ड पर अंकुश लगाने की बात फिर से दोहराते हुए कहा कि यह सिर्फ जमीन हड़पने का काम कर रही है।

POLITCAL NEWS - औवेसी में जिन्ना का जिन्न, जमीन हड़पने पर वक
ओवैसी पर भड़के गिरिराज सिंह।- फोटो : अजय शास्त्री

BEGUSARAI - बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि ओवैसी में जिन्ना का जिन्न समाया हुआ है और वह देश को जिन्ना के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। 

किसी को नहीं फंसाते

उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रही है भारतीय जनता पार्टी या केंद्र सरकार ना तो केजरीवाल को फसाती है न ही ताहिर हुसैन, शकूर रहमान और दिल्ली दंगों के अन्य आरोपी को और ना ही किसी अन्य को। कानून अपना काम कर रही है जो भी आरोपी हैं उन्हें बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने एक बार फिर वक्फ बोर्ड के द्वारा जमीन हड़पने को लेकर बयान देते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान बंटवारा के वक्त ही इस बात का निराकरण हो जाना चाहिए था। 

मुस्लिम पाकिस्तान चले गए,वक्फ बोर्ड छोड़ दिया

जब पाकिस्तान मुसलमानों को मिल गई तो अधिकांश मुस्लिम पाकिस्तान भी चले गए। लेकिन वक्फ बोर्ड को यहां छोड़ गए और आज सभी लोग जान रहे हैं कि वक्फ बोर्ड के द्वारा सरकारी एवं अन्य निजी दबे कुचले लोगों की जमीन को हड़पा जा रहा है। ऐसा कतई संभव नहीं है। वक्फ बोर्ड पर अंकुश लगाना आवश्यक है और कानून का फैसला भी अभी आना बाकी है। 

लालू राज में घर से बाहर नहीं निकलते थे नवविवाहित

उन्होंने तेजस्वी यादव के बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि आज तेजस्वी यादव बिहार में अपराध की बात करते हैं जरा वह अपने पिताजी से पूछ कर देखें कि जब उनके माता-पिता का शासन काल था तो उस वक्त नव विवाहित जोड़े घर से निकलने में भी डरा करते थे। आज नीतीश कुमार के द्वारा बिहार में सुशासन की सरकार आई लाई गई है और नीतीश कुमार अपना काम बखूबी कर रहे हैं। अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - अजय शास्त्री