LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

JEE Main Topper: बिहार के लाल ने किया कमाल! बेगूसराय के हर्ष झा ने जेई मेंन्स के दोनों सेंशन में मारी बाजी, हासिल किए 100 परसेंटाइल

JEE Main Topper: बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हर्ष झा ने JEE Main 2025 के दोनों सेशनों में 100 परसेंटाइल स्कोर कर देशभर में टॉप किया है। जानिए उनकी सफलता की कहानी और भविष्य की तैयारी।

JEE Main Topper: Harsh Jha
JEE Main Topper:Harsh Jha- फोटो : JEE Main 2025

 JEE Main 2025 Topper Harsh Jha: देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित JEE Main 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है और इस बार बिहार के हर्ष झा ने वह कर दिखाया है जो हर छात्र का सपना होता है।हर्ष ने JEE Main के दोनों सेशनों में 100 परसेंटाइल स्कोर कर टॉपर्स की सूची में अपना स्थान पक्का किया है। वे देशभर के 24 टॉपर्स में शामिल हैं, जिनमें 22 लड़के और 2 लड़कियां हैं।

कौन हैं हर्ष झा?

JEE Main के दोनों सेशनों में 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल करने वाले हर्ष झा जन्म बिहार के बेगूसराय में हुआ है। उसकी पिता डीएवी स्कूल गुमला झारखंड गणित के शिक्षक हैं। हर्ष झा ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई डीएवी गुमला से ही पूरी की है। हालांकि, उसके बाद 12वीं की पढ़ाई दिल्ली के नांगलोई स्थित एसजीएन पब्लिक स्कूल की पूरी की.हर्ष की स्कूली शिक्षा भले ही झारखंड और दिल्ली में हुई हो, लेकिन उनका मूल जुड़ाव बिहार के बेगूसराय से है। यही कारण है कि बिहार उन्हें अपने गौरव के रूप में देख रहा है।

Diarch GO

कैसे की तैयारी?

हर्ष ने अपनी 10वीं की परीक्षा गुमला से पूरी करने के बाद दिल्ली का रुख किया और वहां से 12वीं पूरी करने के साथ-साथ JEE Main की तैयारी में जुट गए। उन्होंने कठिन परिश्रम, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास से खुद को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।

JEE Main 2025 का आंकड़ा

JEE Main 2025  कुल टॉपर्स की संख्या 24 है। इसमें से र्ष झा समेत 24 विद्यार्थियों को 100 परसेंटाइल स्कोर आया है। हालांकि, 24 में से सिर्फ 2 लड़कियों को 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल हुआ है, जबकि बाकी 22 लड़के हैं।

NSIT
Nsmch

अब JEE Advanced की बारी

JEE Main में सफलता के बाद अब हर्ष और अन्य टॉपर्स की नजरें JEE Advanced पर टिकी हैं। JEE Advanced में सफलता पाने के बाद ही छात्रों को देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थान IITs में दाखिला मिलता है।हर्ष की यह सफलता दर्शाती है कि अगर संकल्प और मेहनत सच्चे हों, तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं होता।