LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Dog fear - कोर्ट कैंपस में पागल कुत्ते का आतंक, वकील और पेशकार सहित आधा दर्जन हो गए शिकार

Dog fear - कोर्ट परिसर में पागल कुत्ते ने वकीलों और पेशकार को काट लिया। जिसके बाद कुत्ते का आतंक से परेशान लोगों ने उसे मारने की मांग की। अब कुत्ते को मार दिया गया।

Dog fear - कोर्ट कैंपस में पागल कुत्ते का आतंक, वकील और पेशक
कोर्ट में पागल कुत्ते ने मचाया आतंक- फोटो : अजय शास्त्री

Begusarai - बेगूसराय जिला न्यायालय से एक बरी खबर आ रही है।जिला न्यायालय के कोर्ट कैम्पस में एक पागल कुत्ते ने  आतंक मचा रखा है। बताया जा रहा है कि इस पागल कुत्ते ने कई अधिवक्ता और न्यायालय कर्मी को काट चुका है। इस पागल कुत्ते का आतंक कई दिनो से कोर्ट परिसर में बना हुआ है। आज रेलवे कोर्ट के कर्मी को भी पागल कुत्ते ने अपना शिकार बनाया है। 

अधिवक्ता अभिमन्यू ने बताया कि आज लगभग 8 आदमी को पागल कुत्ते ने काट लिया है जिसमे अधिवक्ता पक्षकार और न्यायालय कर्मी भी है। पागल कुत्ते के काटने से सभी लोग घायल हो गए हैं। पागल कुत्ते द्वारा किए जा रहे हमले पर बेगूसराय के कई व्हाट्सएप ग्रुप में खबरे चलायी जा रही हैं की जिला वकील संघ के पदाधिकारी अपनी आंखें बंद करके बैठे हुए हैं और एक पागल कुत्ते का शिकार अधिवक्ता पक्षकार और अन्य लोग हो रहे हैं। 

प्रशासन ने कुत्ते को मारा

जिला वकील संघ के पदाधिकारी को इस पर एक्शन लेना चाहिए। शाम 3:00 बजे पता चला के उस पागल कुत्ते को मार दिया गया। पागल कुत्ते के मरने की खबर के बाद कोर्ट परिसर में लोगों ने राहत की सांस ली।

रिपोर्ट - अजय शास्त्री