LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime News : बेगूसराय में प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर किया जख्मी, तीन बच्चों की माँ है महिला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime News : बेगूसराय में मामूली विवाद में एक प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर जख्मी कर दिया. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीँ जख्मी प्रेमिका का अस्पताल में इलाज चल रहा है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेगूसराय में प्रेमी ने प्रेमिका को गोली म
प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक तरफा प्यार में एक आशिक ने अपने प्रेमिका तीन बच्चों की मां को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर गांव की है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर गांव की है। जहां मुकेश महतो की पत्नी निर्मला देवी को उसके ही आशिक गणेश सिंह के पुत्र सौरभ कुमार ने गोली मारकर घायल कर दिया है। 

घायल महिला निर्मला देवी को दो पुत्र एवं एक पुत्री है तथा उसका पति मुकेश महतो सिलीगुड़ी में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सौरभ कुमार के दादा की कुछ दिन पूर्व मृत्यु हुई थी। रीति रिवाज के अनुसार अभी आरोपी के घर में खाना नहीं बन रहा था। अतः निर्मला देवी के यहां उनके घर का खाना बनाया जा रहा था। इसी क्रम में आरोपी सौरभ कुमार निर्मला देवी के घर खाना खाने पहुंचा तथा खाना खाने के बाद निर्मला देवी से छेड़छाड़ करने लगा। इस बात का विरोध जब निर्मला देवी ने किया तो आरोपी सौरभ कुमार ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। 

Diarch GO

वहीं पुलिस ने बताया है की महिला के बयान के आधार पर सौरव कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पता चला कि जहां पर निर्मला देवी इलाजरत है उसी अस्पताल के इर्द-गिर्द सौरभ कुमार देखा गया है। वह यह पता लगाने गया है कि निर्मला देवी की मौत हुई है या नहीं। लेकिन पुलिस ने एक टीम बनाकर घेराबंदी की तथा सौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही साथ सौरभ कुमार के निशानदेही पर हथियार भी बरामद कर लिया।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट