LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बिहार में सरेंडर करने गए हत्या आरोपी को पुलिस ने कोर्ट परिसर से उठाया, अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी, कहा-अपनी बारी का इन्तजार कर रहा था अभियुक्त

Bihar News : हत्या के आरोप में आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था. जहाँ से अचानक पहुंची पुलिस ने उसे उठा लिया. हालाँकि पुलिस की इस कार्रवाई से अधिवक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है.......पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में सरेंडर करने गए हत्या आरोपी को पुलिस न
आरोपी को कोर्ट परिसर से ले गयी पुलिस - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय जिला न्यायालय के सीनियर अधिवक्ता विजय कुमार महाराज ने आज तेघरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है कि जब आरोपित को वो न्यायालय में आत्मसमर्पण कराने ले जा रहे थे। तभी सादे वर्दी में आकर तेघरा पुलिस जबरन उठाकर अपने साथ ले गयी। महाराज ने बताया कि तेघङा थाना कांड संख्या 445/ 2024 के अप्राथमिकी अभियुक्त रवि कुमार उर्फ लक्खा को जिला न्यायालय के सीजेएम न्यायालय में सरेंडर कराना था। सीजेएम साहब छुट्टी पर थे। प्रभारी सीजेएम कोर्ट में आरोपित रवि कुमार को सरेंडर सुबह साढे दस बजे कराना था। 

महाराज ने बताया कि सरेंडर कराने के लिए पेटिशन, हाजरी, वकालत नामा कोर्ट में दाखिल की जा चुकी थी। आरोपित साढे दस बजे का इंतजार कर रहा था। इसी बीच सुबह 9 बजे सादे वर्दी में आकर तेघङा पुलिस ने आरोपित को न्यायालय परिसर से पकङ कर ले गयी। महाराज ने बताया कि तेघङा पुलिस के इस कृत्य पर न्यायालय में आवेदन दाखिल की गयी है। आपको बता दें कि तेघरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपित रवि कुमार उर्फ़ लक्खा पर गोपाल कुमार उर्फ गोलू के हत्या का आरोप लग रहा है। 

इस हत्या में पुलिस ने अपने अनुसंधान में इस आरोपित की संलिप्तता पाई है और इसको गिरफ्तार करने के लिए बहुत दिनों से खोज रही थी। आपको बता दे की न्यायालय परिसर से आरोपित को उठाकर ले जाने की घटना पर वकीलों में काफी आक्रोश है। सभी वकीलों ने इस घटना की निंदा की है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट