LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Crime News : बेगूसराय में बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर की युवक हत्या, परिजनों ने दोस्त पर घर से बुलाकर ले जाने का लगाया आरोप

Bihar Crime News : बेगूसराय में बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या कर दी. परिजनों ने उसके दोस्त को घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेगूसराय में बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार
युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में बदमाशों ने एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी। घटना एसकमाल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव  के समीप बाजार में घटी है। फिलहाल जख्मी युवक को आनन फानन में इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक युवक की पहचान एसकमाल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर निवासी बटोरन महतों के पुत्र अमरजीत कुमार ( 30 ) के रूप में पहचान की गई है। 

मृतक युवक के पिता ने बताया कि उसका दोस्त उसे घर से बुलाकर बाजार ले गया था। इसके बाद मुझे सूचना मिली कि मेरे बेटे को गोली लग गई है।  जानकारी मिलते ही दौड़े भागे अस्पताल की तरफ पहुंचा हूं। बताया जा रहा है कि युवक की मौत हो गई है । युवक का हाल ही में शादी हुआ है। उसका 6 माह का एक छोटा सा बच्चा भी है । अस्पताल में जख्मी युवक को बचाने के लिए डॉक्टर के द्वारा जद्दोजहद किया गया। लेकिन उसकी मौत हो गयी है। 

मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने युवक को एक गोली मारी है। इसके बाद से हथियार लहराते हुए बदमाश घटनास्थल से भाग गए। वहीं इस घटना की खबर पाकर मृत युवक के घर पर कोहराम मचा हुआ है। बेगूसराय जिले में बीते कुछ दिनों से हो रहे लगातार घटना के बाद से जिले का क्राइम रेट बढ़ गया है। जिलेवासियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर लगातार रोष व्याप्त है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट