LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Giriraj in Begusarai: बजट से गदगद गिरिराज ने विपक्ष पर जम कर साधा निशाना, कहा- जंगलराजवाले विकास का सपना नहीं देखते

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बजट के संबंध में कहा कि यह बजट बिहार के मध्यम वर्ग, व्यापारियों, उपभोक्ताओं और उत्पादकों के लिए विशाल संभावनाओं का द्वार खोलेगा।

Giriraj Singh
बजट से गदगद गिरिराज- फोटो : Reporter

Giriraj in Begusarai: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बजट के संबंध में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रभावी आर्थिक नीतियों ने भारत को एक ऐतिहासिक बजट प्रदान किया है।गिरिराज ने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना की जाएगी, किसानों के लिए मखाना बोर्ड का गठन होगा और पटना IIT के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा। 

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि पटना एयरपोर्ट का विस्तार और मिथिलांचल के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, बिहार में एक नया ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट भी स्थापित किया जाएगा।

Diarch GO

सिंह ने कहा कि आयकर की सीमा बढ़ा कर बिहार के नौकरी पेशा लोगों को बड़ी राहत केंद्र सरकार ने दी है। उन्होंने कहा की पीएम का कहना है कि पूर्वांचल के विकास से देश का विकास होगा और बिहार गेटवे ऑफ पूर्वांचल है। 

 केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बजट के संबंध में कहा कि यह बजट बिहार के मध्यम वर्ग, व्यापारियों, उपभोक्ताओं और उत्पादकों के लिए विशाल संभावनाओं का द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि इसमें करों में छूट, व्यापार को प्रोत्साहन, उद्यमियों के लिए नई योजनाएं और उत्पादन क्षेत्र को सशक्त बनाने के उपाय शामिल हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

NSIT
Nsmch

गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि जंगल राज वाले विकास का सपना नहीं देखते हैं। लालू राज में बिहार में दो घंटे बिजली आती थी और अब दो घंटे जाती है।

सिंह ने केजरीवाल पर प्रहार करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल चुनाव हार रहे हैं और वे हताशा में बयानबाजी कर रहे हैं।

राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सरकार को  गाली देने के लिए हीं विपक्ष के नेता बने हैं। उन्होंने कहा कि हम मेकिंग इंडिया से मेकिंग वर्ड की तरफ बढ़ रहे हैं। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि बजट में बिहार के समग्र विकास के लिए एक स्पष्ट रोड मैप प्रस्तुत किया गया है। इस बजट के माध्यम से बिहार में नए अवसर उत्पन्न होंगे, जो आने वाले दिनों में दिखेंगे। 

रिपोर्ट- अजय शास्त्री