LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

परीक्षा में नंबर देने के बदले हेडमास्टर साहिबा ने छात्रों से रुपए वसूले रुपए, खेल हो गया कैमरे में कैद, हद पार कर गईं तो वीडियो हुआ वायरल

बेगूसराय में प्रायोगिक परीक्षा में नंबर देने के बदले छात्रों से रुपए वसूलने के खेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हेडमास्टर साहिबा ने दो छात्रों को उच्चतम अंक देने के बदले 1400 रुपये लिए थे ।

Bihar Teacher News
हेडमास्टर साहिबा का खेल- फोटो : Reporter

बेगूसराय के डंडारी प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नया टोला कल्याणपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रगति कुमारी पर दसवीं बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा में नंबर देने के बदले छात्रों से पैसे मांगने का आरोप लगा है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापिका को छात्रों से पैसे की मांग करते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है। एक छात्रा ने बताया कि प्रधानाध्यापिका ने दो छात्रों के बदले 1400 रुपये लिए थे और बदले में तीन विषयों में 29, 29 और 28 नंबर देने का वादा किया था।

Diarch GO

इस मामले की शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने संबंधित प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी किया है। डीईओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापिका द्वारा छात्रों से पैसे मांगे जाने का साक्ष्य मिला है। इस मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री