LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News : बेगूसराय में बेख़ौफ़ बदमाशों ने युवक को गोली मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime News : बेगूसराय में बेख़ौफ़ बदमाशों ने युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जिसके बाद इलाके में हडकम्प मच गया है. वहीँ आनन फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेगूसराय में बेख़ौफ़ बदमाशों ने युवक को गोल
युवक को मारी गोली - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव की है। घायल युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव वार्ड नंबर 19 के रहने वाले मोहम्मद युनुस का 45 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नौशाद के रूप में की गई है। 

बताया जा रहा है कि मोहम्मद नौशाद घर के सामने बैठा हुआ था। तभी अपराधी आया और मोहम्मद नौशाद को गोली मार दिया। गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। वही गोली लगने से मोहम्मद गंभीर रूप से घायल अवस्था में वहीं पर बेहोश होकर गिर गया। परिजनों ने गोली का आवाज सुनकर घर से निकला तो मोहम्मद नौशाद बेहोश पड़ा हुआ था और खून से लथपथ था। 

परिजनों ने आनन फानन में उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मोहम्मद नौशाद की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाना पुलिस को दी है। मौके पर मटिहानी थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मोहम्मद नौशाद को अपराधियों ने किस वजह से गोली मारकर घायल किया है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट