LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Crime In Begusarai: स्मार्टफोन पर गेम खेलने के दौरान बढ़ा विवाद, दोस्त ने दोस्त को मारी गोली

गेम खेलने के दौरान हुए विवाद में दोस्त ने अपने ही दोस्त को गोली मारकर हत्या कर दी ।इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मृतक छात्र के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

friend shot friend

Crime In Begusarai: बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारों गांव में खेल के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक युवक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि राहुल अपने तीन-चार दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने राहुल को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है.

Diarch GO

तेघरा डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.न्होंने बताया है कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस कारण से राहुल कुमार को गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि लोगों के बीच चर्चा यह है कि सभी दोस्त एक ही जगह एकत्रित होकर गेम खेल रहा था। गेम खेलने के दौरान ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसी विवाद के कारण राहुल कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री