LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : पत्नी से मामूली विवाद को लेकर पति ने फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : पत्नी से मामूली विवाद को लेकर पति ने फांसी का फ

BEGUSARAI : बेगूसराय में पति और पत्नी के बीच मामूली विवाद के कारण नाराज पति ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। इस आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना तेघरा थाना क्षेत्र की है। मृत व्यक्ति की पहचान देखना थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद अब्बास का पुत्र मोहम्मद आजाद के रूप में की गई है। 

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मोहम्मद आजाद नशे का आदी था। उन्होंने बताया कि बीती रात को नशे की हालत में घर पहुंचा। इसी बीच पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति नाराज हो गया और घर में ही सोने के वक्त गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया है कि जब सुबह जगाने के लिए गए तो फंदे से लटका हुआ मोहम्मद आजाद मिला।

Diarch GO

फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा तेघरा थाना पुलिस को दी गयी है। मौके पर तेघड़ा थाने की  पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट