LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News : बेगूसराय सदर अस्पताल के पास मानवता शर्मसार: 12 घंटे सड़क पर पड़ा रहा लाचार बुजुर्ग का शव, व्यवस्था पर उठे सवाल

Bihar News : बेगूसराय: जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल के मुख्य गेट और नगर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर मानवता और प्रशासनिक व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है......पढ़िए आगे

Bihar News : बेगूसराय सदर अस्पताल के पास मानवता शर्मसार: 12
मानवता शर्मसार - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : शहर से इंसानियत और व्यवस्था को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। बेगूसराय सदर अस्पताल के मुख्य गेट और नगर थाना से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात बुजुर्ग का शव करीब 12 घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा। इस दौरान उसी रास्ते से लोगों का लगातार आना-जाना जारी रहा, लेकिन शव पर समय रहते किसी की नजर नहीं पड़ी।

बताया जा रहा है कि रविवार की रात सड़क किनारे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सोमवार सुबह तक उसका शव वहीं पड़ा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव बिना कपड़ों के सड़क किनारे पड़ा था और उसके आसपास मक्खियां भिनभिना रही थीं। शव के पास 5 और 10 रुपये के कुछ सिक्के, कुछ नोट, पानी की बोतल और केले के छिलके भी पड़े मिले। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग पिछले करीब एक सप्ताह से सदर अस्पताल और आसपास के इलाके में बेहद लाचार हालत में देखा जा रहा था। बताया गया कि वह ठीक से चल भी नहीं पाता था और कई बार सड़क किनारे रेंगते हुए नजर आता था। इसके बावजूद उसकी मदद के लिए कोई ठोस पहल नहीं हो सकी।

बुजुर्ग की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल अब व्यवस्था पर उठ रहा है। जिस जगह से सदर अस्पताल का मुख्य गेट महज करीब 100 मीटर और नगर थाना भी लगभग इतनी ही दूरी पर है, वहां किसी व्यक्ति का शव घंटों तक सड़क किनारे पड़ा रहना कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बुजुर्ग की हालत पर ध्यान दिया जाता और उसे इलाज या आश्रय मिल जाता, तो शायद स्थिति अलग हो सकती थी। हालांकि, बुजुर्ग की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। घटना ने एक बार फिर सड़क किनारे बेसहारा और लाचार लोगों की देखभाल तथा समय पर सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch

अजय शास्त्री की रिपोर्ट