LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Bihar Road Accident: बिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की भीषण भिडंत में 3 की दर्दनाक मौत, 4 की हालत गंभीर

बनारस से बोरिंग पाइप लेकर पिकअप वाहन में सवार सात लोग अपने घर भागलपुर लौट रहे थे। तभी एनएच-31 फोरलेन पर एक ट्रक ने पिकअप वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दी....

Bihar Road Accident
बिहार में भीषण सड़क हादसा- फोटो : reporter

Bihar Road Accident:बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शिवचंद्रपुर ढाला के पास एक भयावह सड़क हादसे ने क्षेत्र में दहशत फैलाई। जानकारी के अनुसार बनारस से बोरिंग पाइप लेकर पिकअप वाहन में सवार सात लोग अपने घर भागलपुर लौट रहे थे। तभी एनएच-31 फोरलेन पर एक ट्रक ने पिकअप वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पिकअप वाहन में सवार ड्राइवर सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घायलों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज वर्तमान में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान भागलपुर जिले के बीरबना गांव के मो. तनवीर, मो. कमाल और मो. नवाब के रूप में हुई है। मृतकों के परिजन ने बताया कि सभी लोग घूम-घूमकर बोरिंग गाड़ने का काम करते हैं और एक सप्ताह पहले बोरिंग का काम निपटाने के लिए बनारस गए थे। काम खत्म कर सामान लोड करने के बाद घर लौटते समय यह हादसा हुआ।

हादसे के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों और राहगीरों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। साहेबपुर कमाल थाना की टीम मौके पर पहुंची और पिकअप के केबिन में फंसी लाशों को सुरक्षित तरीके से निकाला। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर और परिजनों की मदद से मृतकों की पहचान की गई।

थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घायल लोगों की हालत गंभीर है। साथ ही पुलिस अब फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और परिजनों को हर प्रकार की जानकारी दी जा रही है।

NSIT
Nsmch

इस भीषण हादसे ने क्षेत्र के लोगों को सकते में डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे की वजह से नेशनल हाईवे पर यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित रहा। दुर्घटना की जांच और आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री