LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Holi 2025 : पूर्व विधायक बोगो सिंह के जन्मदिन पर होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, होली गीतों पर लोगों ने मचाया धमाल

Holi 2025 : बेगूसराय में पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके स्थानीय राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र की हस्तियों ने उन्हें बधाई दी...पढ़िए आगे

Holi 2025 : पूर्व विधायक बोगो सिंह के जन्मदिन पर होली मिलन स
होली मिलन समारोह का आयोजन - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन हर्षोल्लास और सौहार्द्र के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं, जिनमें लोकगीत और नृत्य ने समां बांध दिया। उपस्थित जनसमूह ने पूर्व विधायक के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

अपने संबोधन में नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और सामाजिक एकता व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम और भाईचारे का पर्व है, जो सभी को जोड़ने का काम करता है।कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र की हस्तियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने पूर्व विधायक को जन्मदिन की बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए भंडारे एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी।

समारोह के सफल आयोजन के लिए स्थानीय लोगों और समर्थकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे यह आयोजन यादगार बन गया। इस अवसर पर  पूर्व मेयर आलोक अग्रवाल, सुरेश कुमार सिंह, नृपनंदन सिंह शिक्षक, शिवशंकर सिंह, बलराम सिंह, अवधेश कुमार, शूरवीर कुमार पार्षद, प्रदीप कुमार, महेश्वर झा शिक्षक, नारायण सिंह फुलेना सिंह,चुन चुन ठाकुर एवं मटिहानी विधान सभा क्षेत्र कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट