LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Road Accident : शिक्षा विभाग के अधिकारी की तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत, दो अन्य गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar Road Accident : शिक्षा विभाग के अधिकारी की स्कार्पियो की चपेट में आने से ड्यूटी जा रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. वहीँ इस घटना में दो युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : शिक्षा विभाग के अधिकारी की तेज रफ्तार
अधिकारी की गाड़ी ने युवक को कुचला - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। इसी कड़ी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौरा हरदिया में बिहार सरकार लिखी हाई स्पीड स्कॉर्पियो  ने पल्सर सवार को कुचल दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक युवक को सदर अस्पताल के चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बेगूसराय के तरफ से पल्सर और एक अन्य बाइक आ रही थी। 

वहीं मंझौल की तरफ से बिहार सरकार लिखी स्कॉर्पियो आ रही थी। उक्त स्कॉर्पियो पर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी का बोर्ड लगा हुआ था। तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो  ने बाइक सवार को इतनी तेज टक्कर मारी की एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान लाखों थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी आशीष कुमार पिता दिवाकर ठाकुर के रूप में की गयी है, जो रोसड़ा ड्यूटी करने जा रहे थे। 

इसी दौरान स्कार्पियो की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गयी। वही दो अन्य युवक जख्मी हो गए। जिनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत गंभीर है। दुर्घटना के दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो एसएच 55 किनारे एक दुकान में जा घुसा। इसके बाद बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मारी। इस घटना के बाद से घटनास्थल अफ़रा तफरी मची हुई है। मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। 

बेगुसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट