LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बेगूसराय पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कहा संस्कारों का अनुसरण करने पर आयेंगे अच्छे परिणाम

Bihar News : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज बेगूसराय पहुंचे. जहाँ उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए. राज्यपाल ने कहा की माता-पिता के साथ-साथ सरकार की भी जिम्मेवारी रहती है कि एक बच्चे को उचित संस्कार दिए जाएं...पढ़िए आगे

Bihar News : बेगूसराय पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कहा
बेगूसराय पहुंचे राज्यपाल - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने बेगूसराय पहुंचे। जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से तकरीबन 1 घंटे के लिए बेगूसराय मंझौल पथ पर पूरी मुस्तादी से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी । कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मीडिया से भी मुखातिब हुए।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि माता-पिता के साथ-साथ सरकार की भी जिम्मेवारी रहती है कि एक बच्चे को उचित संस्कार दिए जाएं । यदि आप दूसरी सभ्यताओं के लोगों का अनुसरण करेंगे तो निश्चित रूप से परिणाम अनुकूल नहीं होंगे। लेकिन यदि अपने संस्कारों का अनुकरण करेंगे तो इसके परिणाम अच्छे साबित होंगे।

राज्यपाल ने कहा की अपनी परेशानियां से जूझते हुए दूसरों की मदद करने वाले लोगों के खुद की परेशानियां स्वत: खत्म हो जाती हैं ।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट