LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Teacher News : बिहार के स्कूल में हथियार लेकर पहुंचा सरकारी शिक्षक, लोगों ने दबोचकर किया पुलिस के हवाले, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar Teacher News : बिहार के एक स्कूल में सरकारी शिक्षक हथियार लेकर पढ़ाने पहुँच गया. जहाँ आक्रोशित लोगों ने उसे दबोच लिया. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया......पढ़िए आगे

Bihar Teacher News : बिहार के स्कूल में हथियार लेकर पहुंचा स
हथियार लेकर पहुंचा शिक्षक - फोटो : AJAY

BEGUSARAI : गुरु ही मनुष्य का तारणहार होता है और गुरु के ज्ञान से ही बच्चों का भविष्य बनता है। लेकिन जब स्कूल में शिक्षक ही हथियार लेकर स्कूल आने लगे तो उस स्कूल के विद्यार्थी का भविष्य क्या होगा। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां स्कूल के क्लास रूम में शिक्षक के द्वारा हथियार निकाला जा रहा है। जो बिहार के शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। 

वायरल वीडियो नगर परिषद तेघरा के बुनियादी विद्यालय की बताया जा रहा है जहाँ स्कूल के शिक्षक विक्की कुमार से किसी बात को लेकर स्थानीय लोग मिलने पहुंचे। जहाँ शिक्षक के द्वारा हथियार निकालकर डराने का प्रयास किया गया। इसी को लेकर लोग आक्रोशित हो गये। जहाँ शिक्षक स्कूल से भाग कर गंगा नदी मे कूद गया और वीडियो मे दिख रहा हथियार नुमा चीज को फेंक दिया। 

इसके बाद लोगों ने उक्त शिक्षक को गंगा नदी से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है की उक्त शिक्षक विक्की सिंह यूपी का रहने वाला है और नये शिक्षक बहाली के बाद मध्य विद्यालय ताजपुर में योगदान दिया था। जहाँ चाल चलन ठीक नहीं होने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेघरा के द्वारा बुनियादी विद्यालय बजलपुरा भेजा।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट