LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Love Story : प्यार को पाने के लिए प्रेमिका ने बदला मुस्लिम धर्म, करवा चौथ का किया व्रत, फिर प्रेमी ने जो किया वह जानकर हैरान रह जायेंगे....

Love Story : बिहार में अपने प्यार को पाने के लिए एक मुस्लिम युवती ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया. प्रेमी के लिए करवा चौथ का व्रत भी किया. लेकिन प्रेमी ने जो किया.....पढ़िए आगे

Love Story : प्यार को पाने के लिए प्रेमिका ने बदला मुस्लिम ध
अधूरी रही मोहब्बत - फोटो : SOCIAL MEDIA

BEGUSARAI : बेगूसराय में वैलेंटाईन डे के मौके पर अजब प्रेम की एक गजब कहानी सामने आई है। जहाँ प्रेमी को पाने के लिए धर्म परिवर्तन कर हिन्दू बनी एक महिला प्रेमी के बेवफाई के बाद अब दर दर की ठोकर खाने को विवश है। पिछले ग्यारह सालो तक साथ जीने और मरने की कसम खाने वाला प्रेमी अब अपनी प्रेमिका को रखने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं प्रेमी अब दुसरी शादी करने की तैयारी में जुटा है जबकि प्रेमी और उसके परिवार के लोग महिला के साथ मारपीट पर उतारू है।  महिला का दावा है की उसने हिन्दू रीती रिवाज के साथ अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज किया है। इस मामले मे पुलिस ने आवश्यक कारवाई शुरू कर दी है। प्रेमिका का आरोप है की उसका प्रेमी दुसरे मर्द के साथ गलत करने को कहता था। जिसका विरोध करने पर प्रेमी और उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट किया। लड़की बतलाती है की वो दरोगा की तैयारी कर रही थी। तभी उसका प्रेमी उसकी जिंदगी में आया जो बाद में बेवफा निकला। इस दौरान वैलेंटाईन डे के दिन पुलिस के साथ प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका और लड़के के परिवार वालो के साथ घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। 

दरअसल फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो बाजार वार्ड नंबर 13 की रहने वाली रोजी प्रबीन सामान्य लड़की की तरह अपनी जिंदगी में कुछ करना चाहती थी। उसका लक्ष्य दरोगा बनना था और वो इसके लिए जी जान से लगी हुई थी। तभी उसकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया और उसकी नजरे एक लड़के से चार हो गई। बड़े बड़े सपने देखने वाली रोजी प्रबीन को यह नहीं पता था की जिसके लिए वो उसने अपना धर्म तक परिवर्तन तक सब कुछ छोड़ रही है। वही प्रेमी उसे एक दिन सड़क पर लाकर खड़ा कर देगा। दरअसल रोजी प्रबीन जब दरोगा की तैयारी कर रही थी। तभी 2012 में उसकी मुलाकात नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले अझैअर गाँव के रहने वाले मंतेश कुमार से हुई। जिसके बाद दोनों साथ जीने और मरने की कसम खाते हुए एक दुसरे के हो गए। यह रिश्ता छह सालो तक चला पर दो अलग अलग धर्म के होने के कारण लड़की के परिवार के लोगो ने इसका विरोध जताया तो दोनों एक दुसरे से जुदा हो गए। लेकिन इस बीच एक बार फिर लड़का, लड़की से बात करने की जिद करने लगा। जिसके बाद एक बार फिर से लड़का और लड़की के बीच रिश्ता कायम हो गया। इस तरह छह साल से यह रिश्ता आज तक कायम रहा। बाद मे मंतेश लड़की के माँ बाप के मर जाने पर लड़की का खर्चा उठाता था। और इस दौरान दोनों एक किराये के मकान में अलग रहने लगे। मंतेश शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस मामले मे लड़की द्वारा दावा किया जा रहा है की दोनों ने पिछले साल नौ सितम्बर को हिन्दू धर्म स्वीकार करते हुए उसके साथ कोर्ट मैरेज और मंदिर मे शादी भी की है। पुलिस को दिए गए आवेदन में प्रेमिका ने आरोप लगाया है की जिसके बाद मंजेश उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और दुसरे के साथ भी अश्लील हरकत कहने को करता था। जिसका विरोध करने पर मंजेश और उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। लड़की ने अपने बयान में बताया की रविवार को उसके प्रेमी ने उसे यह कहते हुए अपने घर पर बुलाया की उसके घर पर उनका रिश्ता आ रहा है। इसलिए हम अपने पिता को शादी की बात बताना चाहते है। जिसके बाद जब वो लड़का के घर पहुंची तो माजरा बदल गया। प्रेमी समेत प्रेमी का दो भाई और बहन ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया। अपने प्रेमी के लिए उसने अपना धर्म और परिवार को छोड दिया पर आज वही प्रेमी आज बेवफा निकल गया।

Diarch GO

वही इस मामले में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया की मामला सामने आया है। महिला थाना द्वारा बताया गया है की लड़का अपनी पत्नी को रखने को तैयार है पर उसके परिवार के लोग मानने को तैयार नहीं है। महिला थाना द्वारा दोनों को काउंसिलिंग के लिए दोनों को बुलाया गया है। लड़का द्वारा लड़की को नहीं रखने पर आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट