LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Political News: गिरिराज का दिल्ली के पूर्व सीएम पर करारा हमला, कहा- केजरीवाल बन गए हैं घोटालेबाजों के पर्याय

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब से दिल्ली के मुख्यमंत्री बने तब से घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। शराब घोटाला हो रहा है, शिक्षा घोटाला हो रहा है।

Giriraj Singh
गिरिराज का दिल्ली के पूर्व सीएम पर करारा हमला- फोटो : Reporter

Political News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार घोटालों दर घोटाले हो रहे हैं। ये कहना है बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का । गिरिराज सिंह ने केजरीवाल पर प्रहार करते हुए कहा कि दिल्ली में  शराब घोटाला, शिक्षा घोटाला, और अन्य कई मामले इस समय चर्चा में हैं।

गिरिराज सिंह ने केजरीवाल को घोटालेबाज का पर्याय बता दिया। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के लोगों के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। 

उन्होंने कहा कि वे कभी हिंदुओं पर प्रहार करते हैं, जो उनकी वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है। केजरीवाल ने अब दिल्ली में अपनी हार को भी स्वीकार कर लिया है। 

गिरिराज ने कहा कि जिस प्रकार से राम और माता सीता का अपमान किया जा रहा है, उसका प्रतिशोध हिंदू समाज अवश्य लेगा। यह केवल एक राजनीतिक मामला नहीं है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री