LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Politics: गिरिराज की बैठक में विधायक किस कुर्सी पर बैठे? तस्वीर वायरल, प्रोटोकॉल पर उठे सवाल

Bihar Politics: बेगूसराय के तेघड़ा से सामने आई एक तस्वीर ने सियासी और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

Bihar Politics: गिरिराज की बैठक में विधायक किस कुर्सी पर बैठ
प्रोटोकॉल पर उठे सवाल- फोटो : reporter

Bihar Politics: बेगूसराय के तेघड़ा से सामने आई एक तस्वीर ने सियासी और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। तस्वीर में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के साथ तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार नजर आ रहे हैं। हालांकि तस्वीर में सबसे ज्यादा तवज्जो उस कुर्सी को मिल रही है, जिस पर विधायक बैठे दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, 6 सितंबर को तेघड़ा अनुमंडल कार्यालय में बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता, एसडीएम नीरज कुमार सिन्हा, एसडीपीओ कृष्ण कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में बाढ़ प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाने, जरूरत के मुताबिक कम्युनिटी किचेन शुरू करने, शुद्ध पेयजल और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने तथा मेडिकल कैंप लगाने जैसे मुद्दों पर समीक्षा हुई। किसानों को खाद की किल्लत नहीं हो, इसे लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अब बैठक की यही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और कुर्सी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोग इसे प्रशासनिक प्रोटोकॉल और जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में ऐसा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिसमें विधायक के एसडीएम की कुर्सी पर बैठने को लेकर किसी विवाद या कार्रवाई की पुष्टि हुई हो।ऐसे में फिलहाल तस्वीर वायरल है और चर्चा जरूर तेज है, लेकिन कुर्सी को लेकर किसी विवाद की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री