LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : न्याय के लिए पैदल मार्च पहुँचा बेगूसराय, पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की तेज हुई मांग

Bihar News : पीड़ितों को न्याय दिलाने के मकसद से बेगूसराय में न्याय के लिए पैदल मार्च का आयोजन किया गया है. जिसका आज पांचवां दिन था. इस मौके पर 14 वर्षीय काजल मंडल के साथ हुई बर्बर सामूहिक बलात्कार व हत्या की घटना पर सरकार की चुप्पी शर्मनाक है..पढ़िए आ

Bihar News : न्याय के लिए पैदल मार्च पहुँचा बेगूसराय, पीड़ित
न्याय के लिए पैदल मार्च - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : राजभवन, पटना तक जाने वाली “न्याय के लिए पैदल मार्च” का आज पाँचवाँ दिन था। यह यात्रा साहेबपुर कमाल से प्रारंभ होकर सनहां, मतुनगर, भगतपुर, बलिया पटेल चौक, जगदीशपुर, काशीमपुर, भगवानपुर, रामटोला, श्याम टोला, धबौली, लाखो, ट्राफिक चौक, डॉ. अंबेडकर चौक होते हुए मिलन चौक, बाघा (बेगूसराय सदर) में विश्राम स्थल तक पहुँची। मार्च के दौरान सरदार पटेल और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर न्याय और सामाजिक बदलाव के नारों के साथ यात्रियों ने श्रद्धांजलि दी। नेतृत्वकर्ता कुमारी अनीता और बहुजन नायक अशोक महतो ने कहा कि रघुवंश नगर थाना क्षेत्र के महीखंड गाँव की 14 वर्षीय काजल मंडल के साथ हुई बर्बर सामूहिक बलात्कार व हत्या की घटना पर सरकार की चुप्पी शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक और मंत्री इस मामले में लीपापोती कर रहे हैं।

मार्च में शामिल धनुषवंशी धानुक एकता मंच (क्रांतिकारी) के राष्ट्रीय संयोजक रामदास धनुषवंशी और सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि राज्य में ब्राह्मणवादी-सवर्ण सामंती ताकतें पुनः सिर उठा रही हैं और दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों तथा गरीब तबके की बेटियों पर लगातार अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं राजदीप उर्फ मुकुल सरदार और मुखिया महेश राय ने मार्च का स्वागत करते हुए कहा कि यह संघर्ष आज के बिहार की सच्चाई को सामने लाने का काम कर रहा है।

मार्च में नंदलाल राय, अमरनाथ मंडल सहित कई नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ब्राह्मणवादी और सामंती शक्तियों की कठपुतली बन चुकी है, और कानून-व्यवस्था नाम मात्र की रह गई है। मार्च के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं के ज़रिए आमजन को संबोधित किया गया। इस जन आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएँ, पुरुष, छात्र और युवा शामिल हुए। प्रमुख रूप से जितेन्द्र कुमार बबलू, रामकृष्ण पटेल, विनोद सिंह निषाद, पिंटू महतो, नसीब रविदास समेत सैकड़ों लोग नारेबाज़ी करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा में सम्मिलित हुए।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट