LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : बेगूसराय में आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, बच्ची और महिला सहित पांच लोगों की हुई मौत, 5 गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar News : बेगूसराय में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी. वहीँ पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मृतकों में बच्ची और महिला भी शामिल है. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है...पढ़िए आगे

Bihar News : बेगूसराय में आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, बच्ची
आकाशीय बिजली का कहर - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में ठनका की चपेट में आने से अलग-अलग थाना क्षेत्र में पांच की मौत हो गई है। वहीं पांच जख्मी हैं। घटना बलिया, साहेबपुर कमाल, मुफस्सिल,भगवानपुर और मटिहानी थाना क्षेत्र की है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पहली घटना बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव की है। मृतक किसान की पहचान भगतपुर पंचायत वार्ड - 4 के रहने वाले स्वर्गीय सुखदेव पासवान का 50 वर्षीय बीरल पासवान के रूप में हुई है। जबकि पत्नी जीतन देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसका इलाज बलिया पीएचसी में चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह सुबह खेत से भूसा लेकर ठेला पर बिरल पासवान जा रहा था , पीछे से पत्नी ठेले को धक्का देते जा रही थी। उसी वक्त बादल गरजने के दौरान ठनका की चपेट में पति-पत्नी आ गए। पति की मौके पर ही मौत हो गया है और पत्नी गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई है।  मृतक पत्नी जितनी देवी  और कारेलाल पासवान के पत्नी पुष्पा देवी का इलाज बलिया पीएचसी में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि मृतक बिरल पासवान एवं उनकी पत्नी अपने घर से 200 मीटर की दूरी पर खेत में पड़े भूसे को उठाकर ठेला पर लेकर जा रहा था। तभी ठनका की चपेट में पति पत्नी आ गया था। स्थानिक ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना डायल 112 को दी गई सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पति-पत्नी को इलाज को लेकर बलिया पीएचसी लाया जहां मौजूद चिकित्सकों ने पति विराल पासवान को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है। मृतक के एक पुत्र तीन पुत्री है इसमें दो शादीशुदा बताया गया है।

दूसरी घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मशुदनपुर दियारा पथ के मोहनपुर ढाब  बहियार की है। वृद्ध महिला की पहचान सनहा पश्चिम पंचायत के महादलित टोला नवटोलिया के रहने वाले स्वर्गीय कालो पासवान के लगभग 60 वर्षीय पत्नी इंदिरा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बलिया बाजार जाने के दौरान ठनका के चपेट में आने से हो गई। घटना की की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा दिया है। तीसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोला बहियार की है  मृत्तक की पहचान सूजा गांव के रहने वाले स्वर्गीय कामो महतो के 45 वर्षीय पुत्र पंकज महतो रूप में हुई है। बताया जाता है कि किसान पंकज महतो खेत से फसल देखकर लौट घर लौट रहा था तभी ठनका के चपेट में आने से मौत हो गई है।

Diarch GO

चौथी घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सिंहमा गांव स्थित बबूर बन्ना की है। मृतक की पहचान सिंहमा गांव वार्ड - 4 के रहने वाले किसान 80 वर्षीय जनार्दन महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है जनार्दन महतो खेत देखने जा रहा था तभी ठनका की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं पांचवां घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव की है। मृतका की पहचान भगवानपुर क्षेत्र के मोख्तियारपुर पंचायत के मानोपुर गांव के वार्ड- 1 के रहने वाले राम कुमार सदा के 13 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है की अहले सुबह चार बच्ची अपने सहेली के साथ गेहूं काटने के लिए खेत जा रही थी तभी ठनका की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। वही एक महिला सहित दो बच्चे घायल गए है। घायल की पहचान महिला संजू देवी, आंचल कुमारी, और मुस्कान कुमारी के रूप में हुई । परिजनों ने बताया कि जब तक कुछ समझ पाते तब तक ठनका की चपेट में सभी लोग आ गए। एक लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि एक महिला सहित दो लड़की गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है वही इस घटना के बाद इलाके में हर काम मच गया फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल गई है। हालांकि एक बच्ची का शव पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि मौसम की मार से बेगूसराय में ब्रजपत का बड़ा कहर ढाया है जहां पांच लोगों की मौत हो गई है तो वहीं महिला सहित पांच गंभीर रूप से घायल है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट