LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

ED raid - फ्लिपकार्ट के दो अदने से कर्मियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, लाखों नहीं अरबों रुपए का है मामला

ED raid - ईडी ने फ्लिपकार्ट के दो पूर्व कर्मियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। 10 घंटे चली छापेमारी में दोनों के आवास से कई दस्तावेज जब्त किए गए है। आरोप है कि उन्होंने अरबों रुपए का हवाला कांड किया है।

ED raid - फ्लिपकार्ट के दो अदने से कर्मियों के ठिकानों पर ईड
फ्लिपकार्ट के दो कर्मियों के घर ईडी की रेड।- फोटो : NEWS4NATION

Begusarai - ईडी ने आज ई-कॉमर्स कंपनी  फ्लिपकार्ट के दो कर्मचारियों के ठिकाने  पर छापेमारी की है। यह छापेमारी दोनों युवकों के मंसूरचक थाना क्षेत्र स्थित उनके घरों में की गई। दोनों युवकों पर हवाला के जरिए पैसे मंगाने का आरोप है। 

आज सुबह छह वाहनों से ईडी की टीम मंसूरचक थाना क्षेत्र स्थित समसा-1 पंचायत के वार्ड संख्या-13 निवासी स्व. पंकज कुमार ठाकुर के पुत्र अविनाश कुमार और झप्पू साह के पुत्र रजनीश कुमार उर्फ राजा के घरों पर छापेमारी के लिए पहुंची। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

10 घंटे तक मौजूद रही टीम

घर से 200 मीटर दूर किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। दोनों युवकों और उसके परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही सभी कागजात खंगाले गए। शाम 6 बजकर 15 मिनट पर यानी 10 घंटे 30 मिनट बाद टीम अविनाश और रजनीश का मोबाइल, अविनाश की मां का पासबुक और आधारकार्ड अपने साथ ले गई। दोनों के घर पहुंची ED टीम का नेतृत्व पटना जोनल ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर मनीष कुमार कर रहे थे।

दो साल पहले छोड़ दी फ्लिपकार्ट की नौकरी

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, अविनाश और रजनीश पहले बेगूसराय में फ्लिपकार्ट कंपनी के लिए काम करते थे। अविनाश का सिलीगुड़ी का रहने वाला एक रिश्तेदार दुबई में रहता था। पिछले साल अविनाश और रजनीश ने फ्लिपकार्ट में नौकरी छोड़ दी और गांव के लोगों को बताया कि हमने दूसरा काम शुरू कर दिया है।

NSIT
Nsmch

जबकि यह लोग विभिन्न बैंकों में अपना भी खाता खुलवाते थे और अपने जान-पहचान सहित अन्य लोगों को भी प्रलोभन खाता खुलवाते थे। जिसमें अपना नया मोबाइल नंबर देते थे। उस खाते में बड़े पैमाने पर पैसा आता था और पैसा निकासी करने के बाद यह लोग खाता बंद कर देते थे, सिम भी तोड़ देते थे। चर्चा है कि इन दोनों ने कई बार दिल्ली और पंजाब से लेकर जम्मू-कश्मीर तक की यात्रा की। जिसमें अलग-अलग तरह के लोगों से मिले।

हवाला के जरिए करीब 450 करोड़ रुपए आए

इस दौरान इन लोगों द्वारा खुलवाए गए खाते में विदेश से हवाला के माध्यम से करीब 450 करोड़ रुपए आए, जिसकी निकासी किया गया। अभी देश में हाल में हुई घटनाओं को लेकर जांच एजेंसी जब सक्रिय हुई तो अविनाश एवं रजनीश कुमार उर्फ राजा के साथ ही अविनाश के सिलीगुड़ी निवासी रिश्तेदार की भी गतिविधि संदिग्ध पाई गई। इसके बाद आज जांच एजेंसी की दो टीम मंगलवार को अविनाश और रजनीश उर्फ राजा के घर पर छापेमारी करने पहुंची। एक टीम अविनाश के रिश्तेदार के सिलीगुड़ी स्थित आवास पर भी छापेमारी कर रही थी। 

बदल दिया जीने का तरीका

पिछले कुछ महीनों से दोनों की लाइफस्टाइल भी बदल गई थी। पंकज ठाकुर का इकलौता बेटा अविनाश काफी लैविश लाइफ जीता है। वहीं, झप्पू साह का बेटा रजनीश कुमार उर्फ राजा भी काफी शौकीन है। हाल फिलहाल उसने घर भी बनाया था। दोनों गांव में स्टेटस मेंटेन करते थे तो पूछने पर कहते थे कि बड़ी कंपनी में नौकरी मिल गई है