LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Railway news - रेल मंत्री के बिहार दौरे से उत्साहित पूर्व मध्य रेल यात्री संघ, बेगूसराय में इन ट्रेनों के ठहराव और विस्तार की मांग

Bihar Railway news - रेल मंत्री के बिहार दौरे से उत्साहित पू
रेल मंत्री से की यात्री संघ ने की मांग।- फोटो : अजय शास्त्री

Begusarai - भारत सरकार के रेल मंत्री दो दिवसीय बिहार दौरे पर बिहार में हैं। वे पटना से जमालपुर जाएंगे इसी बीच बेगूसराय में भी रुकेंगे। शुक्रवार को करीब 10 बजे उनके बेगूसराय में रुकने का समय है। इसको लेकर युद्धस्तर पर बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर तैयारी की जा रही है। 

ऐसे में बड़ा सवाल या उठ रहा है कि क्या बेगूसराय रेलवे स्टेशन को रेल मंत्री के आने से इसकी सूरत और सीरत पर कोई फर्क पड़ेगा या नहीं? पूर्व मध्य रेल यात्री संघ के महासचिव राजीव कुमार ने बताया कि बेगूसराय रेलवे स्टेशन करीब एक दशक से विकास के लिए कराह रहा है। 

वर्तमान समय में बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर कई मूलभूत कार्यों की सख्त जरूरत है। 4 साल से बेगूसराय वेटिंग इन वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनकर रह गया है। इतना ही नहीं 2 साल पहले अमृत भारत स्टेशन योजना में भी बेगूसराय स्टेशन को रेलवे विभाग के द्वारा डाल दिया गया। पर अभी तक एक ईंट का भी काम शुरू नहीं हो सका है।

NSIT
Nsmch

दो साल से शुरू नहीं हुआ आरओबी का काम 

वहीं लोहिया नगर रेलवे गुमटी के समीप करीब 5 करोड़ की लागत से बनने वाले लाइट आरओबी का टेंडर होने के बाद 2 साल से काम नहीं शुरू हो पाया है। बेगूसराय रेलवे स्टेशन से करीब एक दर्जन ऐसी महत्वपूर्ण ट्रेन गुजरती है, जिसका यहां पर ठहराव नहीं है। बेगूसराय को मुंगेर श्रीकृष्णा सेतु के रूट से हावड़ा की सीधी कनेक्टिविटी दिए जाने का प्रपोजल भी कई सालों से रेलवे मुख्यालय में ठंडा बस्ते में पड़ा हुआ है। 

वही दैनिक रेल यात्री संघ से जुड़े हुए अन्य कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद बेगूसराय रेलवे स्टेशन को इसका कोई भी लाभ नहीं मिल पाया है।  ऐसे में अब रेल मंत्री के कार्यक्रम से यह उम्मीद जगी है कि बेगूसराय जिले वासियों की समस्या से रेल मंत्री रूबरू होंगे। 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का दिशा निर्देश भी नहीं मानते सोनपुर मंडल के अधिकारी

बता दें कि बेगूसराय रेलवे स्टेशन के उत्तरी भाग पर स्थित रैक पॉइंट कई साल पहले तिलरथ जा चुका है। बावजूद उत्तरी भाग का कोई भी विकास नहीं हो पाया है। इतना ही नहीं प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर लगे यात्री शेड जहां एक और मुकम्मल लंबाई चौड़ाई के नहीं है तो दूसरी ओर यह टूट-फूट कर अब जीर्ण शीर्ण हो चुके हैं।  

दो साल से नहीं हुआ सुधार

बावजूद 2 साल से डीआरएम  स्तर के अधिकारियों के नजर में होने के बावजूद इसका कोई भी कायाकल्प नहीं हो पाया है। वहीं नवंबर 2024 में रेलवे द्वारा लोहिया नगर के तरफ से बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर एंट्री के लिए खुला जगह को सुरक्षा के नाम पर घेर दिया गया।  इससे बेगूसराय रेलवे स्टेशन आने वाले उत्तरी बेगूसराय के अधिकांश रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया में खबर आने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के एक प्रतिनिधि ने दावा किया कि उन्होंने डीआरएम से इस मुद्दे पर बात किया है।  

डीआरएम सोनपुर का भी कहना था कि जल्द ही प्रपोजल बनाकर उत्तरी भाग से एंट्रेंस और एग्जिट की बात की जा रही है।  इसके करीब 6 महीने बीतने को है, अभी तक ना इसका कोई भी एस्टीमेट बना है और ना ही अभी तक इसका टेंडर हो पाया है। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह भी पैदा होता है कि क्या केंद्रीय मंत्री के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश को भी मंडल स्तर के रेल अधिकारी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। 

रेल मंत्री के सामने इन महत्वपूर्ण मांगों को रखा जाएगा 

1. 62317/18 दानापुर बरौनी मेमू का विस्तार बेगूसराय की जाय ।

2. सहरसा-बेगूसराय-हावड़ा सुपरफास्ट नई ट्रेन भाया (हथीदह-क्यूल-जसीडीह) रूट से दी जाय।

3. बेगूसराय स्टेशन पर निम्न ट्रेनों का ठहराव दी जाय।

(क) 12423/24 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस।

(ख) 22449/50 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ।

(ग) 15635/36 गुवाहाटी-ओखा द्वारकाधाम एक्सप्रेस।

(घ) 15631/32/33/34 गुवाहाटी-बीकानेर / बाड़मेर एक्सप्रेस ।

4. 05762/61 कटिहार-राँची स्पेशल स्थायी की जाय।

5. बेगूसराय के उत्तर प्लेटफार्म नं0-04 एवं 05 बनाई जाए, लूप लाईन, स्टेबलिंग लाईन एवं वाशिग पीट लाईन बनाई जाय।

6. बेगूसराय स्टेशन के उत्तर बुकिंग ऑफिस एवं भव्य गेट बनाई जाय।

7. सहरसा-सियालदाह वंदे भारत (भाया बेगूसराय) जल्द चलाई जाय।

8. 12149/50 दानापुर-पुणे सुपरफास्ट व 22351/52 पाटलीपुत्र-बेंगलुरू साप्ताहिक ट्रेन का विस्तार सहरसा की जाय।

Report - ajay shastri