LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Acid Attack : एकतरफा इश्क में मनचले ने भाजपा नेता की पुत्री पर किया एसिड अटैक, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Acid Attack : बेगूसराय में भाजपा नेता की पुत्री पर एसिड अटैक मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. बताया जा रहा है की मनचले ने एकतरफा इश्क में युवती पर एसिड अटैक कर दिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.....पढ़िए आगे

Acid Attack : एकतरफा इश्क में मनचले ने भाजपा नेता की पुत्री
एसिड अटैक मामले का खुलासा - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में भाजपा नेता की पुत्री पर एसिड अटैक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए दोनों युवक स्थानीय बताई जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि एक तरफ़ा प्रेम में एक युवक के द्वारा अपने दोस्त के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में बेगूसराय के एसपी ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया है की पकडे गए युवक में अंजनी सिंह और महबूब आलम शामिल है। 

आरोपियों में अंजनी सिंह लड़की का दूर का रिश्तेदार था, जो लड़की के पड़ोस में ही रहता था। अंजनी कुमार के ऊपर केस दर्ज है। एस पी मनीष ने बताया की अंजनी कुमार सिंह की उम्र लगभग 45 वर्ष थी जो पीड़िता के प्रति गलत सोच रखता था। लड़की की शादी कही और न हो जाये। इसके लिए उसने महबूब का साथ लिया। अंजनी सिंह ने महबूब की कुछ आर्थिक मदद की थी। जिसके कारण महबूब आलम उसका साथ देने को तैयार हो गया। 

पुलिस ने घटना के दिन आरोपी द्वारा पहना हुआ कपड़ा और एसिड का बोतल बरामद कर लिया। जिसे फॉरेनसिक जाँच में भेज दिया गया है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट