LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : डीआईजी आशीष भारती ने बेगूसराय एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण, क्राइम कंट्रोल को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

Bihar News : डीआईजी आशीष भारती ने बेगूसराय एसपी कार्यालय का

BEGUSARAI : बेगूसराय के डीआईजी आशीष भारती ने आज एसपी कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। एसपी कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद डीआईजी आशीष भारती ने एसपी मनीष कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक भी किया। साथ ही साथ डीआईजी आशीष भारती ने सभी पुलिस पदाधिकारी को काम में तेजी लाने का निर्देश भी दिया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करने के दौरान डीआईजी आशीष भारती ने बताया कि आज बेगूसराय एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान बेगूसराय एसपी सहित और पुलिस पदाधिकारी के साथ एक बैठक भी किया गया।  इस बैठक में सभी पुलिस पदाधिकारी को काम में तेजी लाने का निर्देश भी दिया गया। इस दौरान डीआईजी आशीष भारती ने बताया है कि आम जनता से जुड़ी हुई चीज है विशेष तौर पर खासकर पासपोर्ट का ससमय निष्पादन करना। इस तरीके से चालित प्रमाण पत्र को भी सा समय निष्पादन करना। इस पर विशेष रूप से समीक्षा की गई है और उस में तुरंत गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। 

इस दौरान डीआईजी आशीष भारती ने बताया कि आम जनता एसपी कार्यालय में पहुंचकर आवेदन देते हैं। उसको लेकर भी निर्देश दिया गया है कि जो भी आम जनता की समस्या है उसको जल्द ही निष्पादन किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जो कमी पाई गई है उस कमी को भी दूर करने का निर्देश दिया गया है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट