LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : बिहार में दबंग पड़ोसी ने दरवाजे पर बना दी दिवार, दो दिनों तक घर में सड़ता रहा 110 वर्षीय महिला का शव, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News : दबंग पडोसी ने एक महिला के दरवाजे पर दिवार बना दिया. जिससे 110 साल उम्र में मौत के बाद उसका शव घर में सड़ता रहा. किसी तरह शव को बाहर निकालकर दाह संस्कार किया गया...पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में दबंग पड़ोसी ने दरवाजे पर बना दी दिवार,
घर में सड़ता रहा शव - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय मे मानवीय संवेदना को झकझोरने वाली एक घटना सामने आई है,जिसमे 110 वर्षीय एक वृद्ध महिला का शव घर के अंदर सिर्फ इसलिए सड़ता रहा। क्यूंकि शव को बाहर निकालने का कोई रास्ता ही नहीं बचा था। आरोप है की दबंग पड़ोसी द्वारा घर से बाहर निकलने के रास्ते पर बड़ा सा दिवाल जबरन बना दिया गया। जिससे शव को बाहर निकालना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था। घर के अंदर ही शव को सड़ता देख गावं वाले और परिवार वालो के सहयोग से जैसे तैसे शव को बाहर निकाला गया और उसे दाह संस्कार के लिए दो दिन बाद भेजा गया।

पीड़ित परिवार वालो का आरोप है की नाजायज तरीके से घर जाने के रास्ते को बंद कर दिया गया है जिसको लेकर वो लोग चार महीना पहले ही मुकदमा लड़ रहे है। लेकिन कारवाई के नाम पर सिफर रहने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा वार्ड नंबर तीन की है। मृतक महिला की पहचान मंगल साह की एक सौ दस वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी के रूप मे हुई है। बताया जाता है की कौशल्या देवी की मौत 28 फरवरी को हो गई थी। जिसे दो मार्च को जैसे तैसे किसी तरह घर से निकालकर दाह संस्कार के लिए भेजा गया। 28 फरवरी की इस घटना के बाद दो दिनों तक शव घर के अंदर इस लिए सड़ता रहा क्यूंकि शव को बाहर निकालने का कोई रास्ता नहीं बचा था। 

Diarch GO

पीड़ित परिवार का कहना है की उनके पड़ोसी द्वारा चार महीना पूर्व नाजायज तरीके से घर के रास्ते पर दिवाल दे दिया गया। इसको लेकर उन लोगो के द्वारा मुकदमा भी दर्ज कराया गया, लेकिन अब तक कोई कारवाई नहीं हुई है। परिवार के दुसरे लोगो का आरोप है की अधिकारी बिके हुई है। जिसके कारण शव घर के अंदर सड़ता रहा। फिलहाल यह घटना ना सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है. बल्कि महज कुछ गज जमीन के रास्ते के लिए शव के घर के अंदर पड़ा रहना मानवीय संवेदना को झखझोर देने वाला भी है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट