LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Police : बिहार पुलिस की घूसखोर महिला दारोगा, केस हटाने के नाम पर मांग रही थी घूस, एसपी ने नाप दिया...

Bihar Police : बिहार पुलिस की घूसखोर महिला दारोगा को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। महिला दारोगा हाल ही में सिपाही से प्रमोशन पाकर दारोगा बनी थी वहीं अब रिश्वत लेते पकड़े जाने पर निलंबित कर दिया गया है...

निलंबित
घूसखोर महिला दारोगा निलंबित- फोटो : social media

Bihar Police : बिहार की घूसखोर महिला दारोगा को एसपी ने निलंबति कर दिया है। खास बात है कि हाल ही में महिला सिपाही प्रमोशन पाकर दारोगा बनी थी। वहीं अब उनपर गाज गिर गई है। दरअसल, मामसा बेगूसराय का है। जहां केस से धारा हटाने के नाम पर घूस मांगने के आरोप में नावकोठी थाना में पदस्थापित महिला दारोगा लीलावती देवी को एसपी मनीष कुमार ने निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब उनका पैसा मांगते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

कैसे हुआ मामला उजागर

बता दें कि, 10 अगस्त को सामने आए वीडियो में लीलावती देवी एक व्यक्ति से केस की धारा हटाने के बदले पैसे मांगती दिखीं। एसपी के निर्देश पर बखरी एसडीपीओ ने जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसपी ने उन्हें कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें सामान्य जीवनयापन भत्ता मिलेगा।

नाम हटाने के लिए मांगे पैसे 

नावकोठी थाना कांड संख्या 160/25 में नामजद आरोपी मो. तनवीर ने पुलिस को सबूत के तौर पर फोन पर हुई बातचीत का वीडियो उपलब्ध कराया। आरोप है कि बातचीत में दारोगा ने नाम हटाने के लिए पैसे मांगे। मो. तनवीर पर अपहरण का मामला दर्ज था और वह अपने बच्चे की वापसी की मांग कर रहा था।

दारोगा का कार्यकाल

लीलावती देवी सिपाही से प्रमोशन पाकर दारोगा बनी थीं और दो साल पहले नावकोठी थाने में तैनात हुई थीं। वहीं अब एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। महिला दारोगा को रिश्वत लेने महंगा पड़ा है। एसपी के इस कार्रवाई से थाने में हड़कंप मच गया। 

NSIT
Nsmch