LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

  • Kosi Graduate Poll NK Yadav Needs 7 943 Votes to Win
  • Kosi Graduate Poll:कोसी स्नातक चुनाव- डॉ. एनके यादव को 24258 वोट, जीत के कोटे से 7 943 मत

  •  Banshidhar Brajwasi
  • Tirhut Graduate Poll:तिरहुत स्नातक चुनाव- आठवें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1,892 मतों से आगे

Bihar Politics : बेरोजगारी को लेकर बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, कलेक्टेरियेट में किया तालाबंदी, कन्हैया ने कहा-जो दफ्तर रोजगार नहीं देगा,उसे चलने नहीं देंगे...

Bihar Politics : बिहार में पलायन और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस नीतीश सरकार पर हमलावर है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय में कलेक्टेरियेट में तालाबंदी कर दी......पढ़िए आगे

Bihar Politics : बेरोजगारी को लेकर बेगूसराय में कांग्रेस कार
नौकरी दो नहीं तो सत्ता छोड़ दो- फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में कांग्रेस के द्वारा बेरोजगारी के सवाल पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर कन्हैया कुमार भी शामिल हुए और समाहरणालय में तालाबंदी कर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे हैं और बिहार के भीतर बेकारी को लेकर जो आक्रोश है उस आक्रोश को प्रदर्शित कर रहे हैं। कन्हैया ने कहा की हम शासन प्रशासन से सरकार से अपील करते हैं या तो आप बिहार के लोगों को रोजगार दीजिए। नौकरी दीजिए नहीं तो दफ्तर को बंद कर दीजिए। जो दफ्तर बेरोजगारी के सवाल पर नौकरी के सवाल पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही हो। उस दफ्तर को खुले रहने की कोई जरूरत नहीं है। आज विभिन्न जिलों में जो रोजगार कार्यालय है उसमें तालाबंदी कर रहे हैं। जो डीएम साहब हैं उनके घर तक जाने का जो रास्ता है उसका तालाबंदी कर रहे हैं। हमारी मांग बिल्कुल साफ है नौकरी दो या सत्ता छोड़ दो। अगर आप नौकरी नहीं दे सकते हैं तो आपको सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस देश में सिर्फ नेता के बेटा को रोजगार नहीं मिलेगा। गरीब किसान मजदूर और आम लोगों के बाल बच्चा को भी नौकरी मिलेगा। तालाबंदी कर प्रदर्शित किया है। क्यों किया अगर इस देश में अगर नेता के बेटा को सिर्फ रोजगार मिले तो हम नेताओं को बेरोजगार बनाएंगे। कहा की जो दफ्तर हमें रोजगार नहीं देंगे, उन्हें चलने नहीं देंगे। कहा की आंदोलन का असर तो पड़ता है। हर इंसान को अपना मेहनत करते रहना चाहिए। हमारी पार्टी सवाल उठा रही है। गंभीर सवाल है। असर तो इस तरह से पड़ता है कि कहते हैं ना कि करत करत अभ्यास से जनमत हो सूजान, रस्सी आवत जात से सिल पर परत निशान। जो सरकार पलायन लोगों को करवा रहे उस सरकार का पलायन कर देंगे। वहीं गिरीराज सिंह के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि उनसे पूछिए नौकरी नहीं मिल रही है। जय शाह को नौकरी मिल रही है आम लोगों को नहीं मिल रही है।

वहीँ कटिहार में पलायन रोको नौकरी दो के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन नियोजन कार्यालय में ताला जड़कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार अपने वादे के अनुसार नौकरी देने में पूरी तरह भी विफल रही है। इसलिए लोग रोजगार के लिए पलायन के लिए बेबस है। मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद ने भी रोजगार और शिक्षा के लिए बिहार से हो रहे पलायन के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला किया।

NSIT
Nsmch

गया में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जिला कांग्रेस ने समाहरणालय गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। “नौकरी दो या सत्ता छोड़ो” के नारों से माहौल गूंज उठा। सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम से रैली की शक्ल में निकले और समाहरणालय गेट पर धरना देने पहुंचे।इससे पहले कांग्रेस कार्यालय में एक सभा आयोजित की गई, जिसमें राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया और झारखंड की बड़कागांव विधायक अम्बा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नेताओं ने बेरोजगारी, महंगाई और लोकतंत्र पर खतरे जैसे मुद्दों को उठाते हुए मोदी सरकार और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। सभा में अभिमन्यु पुनिया ने कहा की देश में रोजगार का संकट चरम पर है। संविधान से छेड़छाड़ हो रही है। केंद्र सरकार विकास के नाम पर झूठ परोस रही है। वहीं विधायक अम्बा ने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन जनता की आवाज है, जिसे कोई ताकत नहीं दबा सकती। सभा के बाद कार्यकर्ताओं का जुलूस समाहरणालय पहुंचा। वहां पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। प्रदर्शनकारियों ने जबरन गेट खोलने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। एसडीएम किसलय श्रीवास्तव ने समझाने की कोशिश की पर कार्यकर्ता नहीं माने। इसके बाद कांग्रेसियों ने खुद को गिरफ्तार करने की मांग की। करीब 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर खुद ही अपनी गिरफ्तारी दे दी। सभी को सिविल लाइंस थाना ले जाया गया, जहां पीआर बांड पर उन्हें छोड़ दिया गया। अपने इस प्रदर्शन से कांग्रेसी नेता और उनके समर्थक बड़े ही खुश नजर आए।

बेगूसराय से अजय शास्त्री, गया से मनोज और कटिहार से श्याम की रिपोर्ट