LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बेगूसराय में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्त्ता, शांत कराते रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी, जमकर हुआ बवाल

Bihar News : बेगूसराय में उस समय राहुल गाँधी की मोहब्बत की दुकान फीकी पड़ गई. जब कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए. हालाँकि कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी शांत कराते रहे...पढ़िए आगे

Bihar News : बेगूसराय में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्त्ता
आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : social media

BEGUSARAI : राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान उस समय फीकी दिखाई दी। जब कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के सामने ही हंगामा करने लगे। इस दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह कार्यकर्ताओं को शांत कराते दिखे। इसके बावजूद भी वे शांत नहीं हो रहे थे। 

बता दें की कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आपस में ही अपने नेता के सामने भिड़ गए। जिससे स्टेज पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। उन्हें शांत करने के लिए अखिलेश प्रसाद सिंह लगातार प्रयास करते रहे। लेकिन इसके बावजूद भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा हो हल्ला और हंगामा किया गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेसी बुजुर्ग कार्यकर्ता काफी नाराज हो गए थे । इस बीच उन्होंने अपना आपा खो दिए और सभी कांग्रेस के नेता के सामने ही  हंगामा शुरू कर दिया। वही हंगामा देखकर कांग्रेस के नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने बुजुर्ग कांग्रेसी नेता को किसी तरह समझा बुझा कर मामला को शांत कराया। 

बताते चले कि बेगूसराय में आज कांग्रेस के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सहित बिहार विधानसभा चुनाव के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु सहित कई कांग्रेसी नेता शामिल हुए थे। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा का चुनाव 20-25 में होनी है इसको लेकर कांग्रेस राजद पर दबाव बनाना चाहती है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा सीटों के लिए पूरे बिहार में घूम-घूम कर कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम कर रही है। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट