LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Politics : मोतिहारी में राष्ट्रगान के अपमान के खिलाफ कांग्रेस ने किया सीएम नीतीश का पुतला दहन, रैली निकालकर की जमकर नारेबाजी

Bihar Politics : राष्ट्रगान के अपमान को लेकर विपक्ष पूरी तरह से सीएम नितीश पर हमलावर है. इसी कड़ी में मोतिहारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश का पुतला दहन किया. वहीँ जमकर नारेबाजी भी की......पढ़िए आगे

कांग्रेस ने किया सीएम का विरोध
सीएम का पुतला दहन - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमिटी, पूर्वी चम्पारण के अध्यक्ष ईं. शशि भूषण राय उर्फ गप्पु राय के नेतृत्व में हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान किया है, जो कि देशद्रोह की श्रेणी में आता है। कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने मोतिहारी के जानपुल चौक पर एकजुट होकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके कृत्य को देशवासियों की भावनाओं के खिलाफ करार दिया। 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह कृत्य देशभक्ति की भावना को आहत करता है और इससे राष्ट्रीय सम्मान को भी नुकसान हुआ है। यह शर्मनाक है कि बिहार के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया। हम इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह देशद्रोह के बराबर है और हमें इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी मांग की कि इस मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और देशद्रोह के आरोप लगाए जाएं। विरोध प्रदर्शन में कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए यह भी कहा कि अगर मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो वे भविष्य में और उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Diarch GO

समर्थकों ने नीतीश कुमार के खिलाफ आरोपों को लेकर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस घटना से बिहार और देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। विरोध प्रदर्शन के बाद, पुतला दहन कर प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक अपनी आवाज उठाई। मौके पर विजय शंकर पांडे, विजय कुमार जायसवाल उर्फ मुनमुन जायसवाल, ओसैदूर रहमान खान, डॉ. अफरोज आलम, सत्येंद्र नाथ तिवारी, डॉ. आदर्श आनंद, रंजीत पांडे, परशुराम पांडेय, मनीष तिवारी, मदन बिहारी सिंह, राहुल शर्मा, रंजन शर्मा, विश्वनाथ चौरसिया, ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, रमेश कुमार श्रीवास्तव, चूमन जायसवाल, नंद कुमार चौबे, दिनेश कुमार जायसवाल, कलाम हुसैन आदि लोग उपस्थित थे।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट