LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

Bihar News : 'सम्राट चौधरी को जब से मिला गृह विभाग, अपराधी कर रहे नंगा नाच', सीएम नीतीश के सिपाही ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना

Bihar News : जदयू के बड़े नेता ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा है. कहा की जब से उन्हें गृह विभाग मिला है. अपराधी बिहार में नंगा नाच कर रहे हैं......पढ़िए आगे

Bihar News : 'सम्राट चौधरी को जब से मिला गृह विभाग, अपराधी क
सम्राट चौधरी पर निशाना - फोटो : SOCIAL MEDIA

BEGUSARAI : बेगूसराय में पिछले सात दिनों से लापता मोबाइल दुकानदार सुमित कुमार की हत्या की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही गंडक नदी घाट से सुमित का शव बरामद किया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है। मृतक सुमित लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास का रहने वाला था, जिसका 23 दिसंबर की रात अपहरण कर लिया गया था।

सीसीटीवी में कैद हुई थी अपहरण की खौफनाक वारदात 

वारदात की शुरुआत 23 दिसंबर की रात हुई, जब एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो सुमित के घर के सामने आकर रुकी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि चार अपराधियों ने सुमित के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे जबरन गाड़ी में लादकर ले गए। हैरानी की बात यह है कि अपहरण की यह घटना स्थानीय थाने से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हुई, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। परिजनों का आरोप है कि शुरुआती दिनों में पुलिसिया सुस्ती के कारण सुमित की जान नहीं बचाई जा सकी।

आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ शव 

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि उसी रात सुमित की हत्या कर शव को गंडक नदी में फेंक दिया गया था। पिछले कई दिनों से नदी में एसडीआरएफ और पुलिस की टीम खोजबीन कर रही थी, जिसके बाद आज सफलता मिली। फिलहाल, इस हत्याकांड में शामिल तीन अन्य मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है।

जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा 

इस घटना ने बिहार में एक नया सियासी मोड़ ले लिया है। युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने अपनी ही सरकार के कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने गृह मंत्रालय संभाल रहे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जब से गृह विभाग उन्हें मिला है, अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधी 'नंगा नाच' कर रहे हैं और सम्राट चौधरी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की दुहाई देते हुए कहा कि पहले इतनी हत्याएं नहीं होती थीं।

NSIT
Nsmch

पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हुए गंभीर सवाल 

शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब अपहरण की घटना सीसीटीवी में दर्ज थी, तो पुलिस को अपराधियों तक पहुँचने में इतना समय क्यों लगा? मामूली विवाद में एक युवक की निर्मम हत्या ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को अपनी प्राथमिकता बताया है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट