LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar news: CM नीतीश का बेगूसराय के मटिहानी का दौरा रद्द, DM-SP एयरपोर्ट से लौटे

Bihar news: बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में आज गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रस्तावित कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिया गया।

CM Nitish s Begusarai tour canceled
CM नीतीश का बेगूसराय के मटिहानी का दौरा रद्द- फोटो : reporter

Bihar news: बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में आज गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रस्तावित कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिया गया। प्रशासनिक तैयारियां पूरी थीं और जिलाधिकारी व एसपी सहित कई अधिकारी हवाई अड्डे पर मौजूद थे, लेकिन कार्यक्रम रद्द होने की सूचना के बाद सभी वापस लौट गए।

 बिहार में बारिश और बाढ़ का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा। बेगूसराय, भोजपुर, भागलपुर, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और मुंगेर समेत कई जिलों में हालात गंभीर बने हुए हैं। खेत डूब चुके हैं, सड़कें टूट चुकी हैं, और गांव के गांव जलमग्न हैं।

Diarch GO

इसी बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से एरियल सर्वे करने निकले। उनके साथ आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सर्वे के दौरान सीएम ने बाढ़ राहत और आपदा प्रबंधन से जुड़े अहम निर्देश दिए, जिसमें प्रभावित परिवारों के बीच अनुग्रह राहत राशि का तत्काल वितरण और किसानों को फसल क्षति का मुआवज़ा देने की बात शामिल है।

सीएम ने प्रशासन को सख्त हिदायत दी कि नदी किनारे के इलाकों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 24×7 अलर्ट रहें और प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाएं। उन्होंने पथ निर्माण और ग्रामीण कार्य विभाग को भी आदेश दिया कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का तुरंत पुनर्स्थापन कर आवागमन बहाल किया जाए।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री