LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar news - खेलो इंडिया गेम्स के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, महिला संवाद में भी हुए शामिल

Bihar news - सीएम नीतीश कुुमार आज बेगूसराय पहुंचे। जहां उन्होंने खेलो इंडिया गेम्स के खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। फिर महिला संवाद कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

Bihar news -  खेलो इंडिया गेम्स के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ान
बेगूसराय पहुंचे सीएम नीतीश कुमार।- फोटो : अजय शास्त्री

Begusarai - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र सरकार के द्वारा आयोजित खेलो इंडिया खेलो कार्यक्रम में खिलाड़ी से मिलकर उसका हौसला बढाने के  लिए पटना हेलीकॉप्टर से बेगूसराय तेघड़ा अनुमंडल के मैदान में दोपहर 3:30 बजे मे हैलीपैड पर उतारकर बरौनी यमुना भगत स्टेडियम के लिए सड़क मार्ग से स्टेडियम पहुंचे। जहां खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के बाद कुछ देर खेल का आनंद दर्शन दीर्घा में खड़ा होकर देखे। 

सीएम के साथ में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय कपड़ा मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह , खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, के अलावे बेगूसराय विधायक  कुंदन कुमार, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, डीआईजी आशीष भारती, डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री यमुना भगत स्टेडियम में खेल देखने के बाद तेधड़ा के पिढ़ौली पंचायत के वार्ड नंबर आठ में पहुंचे जहां अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ संवाद किए, जीविका की दीदियो के साथ भी  बातचीत किए, जिले में सैकड़ो विकास की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किए। 

जिलाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश सीएम ने दिया। उसके बाद सड़क मार्ग से होकर पढौली से तेघरा अनुमंडल मैदान के हेलीपैड पर पहुंचे और हेलीकॉप्टर में बैठने के बाद सीधे पटना के लिए निकल गए।

NSIT
Nsmch

Report - ajay shastri