LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Crime In Begusarai: दबंगों की दादागीरी, बेगूसराय में किसान के डेरा में लगाई आग, अफरा तफरी का माहौल

बेगूसराय में दबंगों ने एक किसान के डेरा में आग लगा दिया। आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

Fire In Begusarai
दबंगों की दादागीरी- फोटो : Reporter

Crime In Begusarai: बेगूसराय में कुछ दबंगों ने एक किसान के डेरों में आग लगा दी। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में हुई। इस आगजनी में फूस से बने घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, साथ ही घर में रखे अनाज भी नष्ट हो गए। 

इस घटना के बारे में बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के निवासी महेश महतो ने बताया कि डेरों पर जमीनी विवाद के चलते पास के लोगों ने आग लगाई। आग लगने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना बलिया थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह को दी गई, जिन्होंने अग्निशमन दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

Diarch GO

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित महेश महतो ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर 15 दिन पूर्व भी आग लगाने की घटना को अंजाम दिया गया था। लगातार दो बार घटना घटने से परिवार में दहशत का माहौल व्याप्त है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री