LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बेगूसराय से पटना को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पुल का होगा निर्माण ! डीएम ने पथ निर्माण विभाग को लिखा पत्र, कहा-घटकर 70 किलोमीटर रह जाएगी दूरी

Bihar News : बेगूसराय में गंगा नदी पर पुल का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए डीएम ने पथ निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा है. उन्होंने कहा की इसके बन जाने से पटना की दूरी 70 किलोमीटर घट जाएगी.....पढ़िए आगे

Bihar News : बेगूसराय से पटना को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पु
गंगा नदी में बनेगा पुल - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : जिला पदाधिकारी, बेगूसराय तुषार सिंगला ने बेगूसराय जिले में प्रखंड बछवाड़ा से प्रखंड बाढ़ जिला पटना तक सीधे संपर्क हेतु गंगा नदी पर पुल निर्माण हेतु अपर मुख्य सचिव , पथ निर्माण विभाग, बिहार पटना को प्रस्ताव भेजा है। जिला पदाधिकारी द्वारा भेजे गये प्रस्ताव में बताया गया है कि बेगूसराय जिला के बछवाड़ा प्रखंड के आम लोगों को पटना जाने हेतु तेघड़ा, बरौनी जीरोमाईल, राजेन्द्र पुल, मोकामा बाढ़ एवं बख्तियारपुर होते हुए पटना जाने में लगभग 140 किलामीटर की दूरी तय करना पड़ता है। इस दूरी को तय करने में लोगों को साढ़े तीन से चार घंटे का समय लगता है। जिससे आम लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। 

बतातें चलें कि वर्तमान में उत्तर बिहार एवं दक्षिण बिहार को जोड़ने हेतु कई पुल यथा कच्ची दरगाह बिदुपुर, ताजपुर-बख्तियारपुर एवं सिमरिया में राजेन्द्र सेतु के समानांतर सिक्स लेन पुल निर्माणाधीन है। बेगूसराय जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है, जिस कारण यहां पर लगातार भारी वाहनों से लेकर छोटे वाहनों का परिचालन निरंतर होते रहता है। ताजपुर-बख्तियारपुर एवं सिमरिया सिक्स लेन पुल के बीच की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है। इसके बीच एक पुल की आश्यकता हैं जिसको लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों के द्वारा मांग की जा रही है। 

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा प्रखंड से पटना जिला के बाढ़ प्रखंड तक(एनएच 122 से एनएच 31 के बीच) गंगा नदी में बोचाचा घाट पर पुल के निर्माण हो जाने से बेगूसराय एवं समस्तीपुर जिला के बछवाड़ा, तेघड़ा, मंसूरचक, दलसिंहसराय, विद्यापति नगर एवं आस-पास के लोगों को सीधे गंगा नदी पर पुल पार करके बाढ़ होते हुए पटना जा सकेंगे। वर्तमान में लोगों को पटना जाने में लगभग 140 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, उक्त पुल के निर्माण हो जाने से दूरी घटकर मात्र 70 किलोमीटर रह जायेगी। जिला पदाधिकारी द्वारा भेजे गये पत्र में बताया गया है कि नये पुल की स्वीकृति हो जाने से बेगूसराय जिला का सामाजिक आर्थिक विकास तेजी से होगा एवं जिले के सुदुर गांव राजधानी से सीधे जुड़ सकेंगे। दियारा क्षेत्र के लोगों के भी राजधानी से जुड़ने से रोजगार के नये अवसर बनेंगे। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट