LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बेगूसराय में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे से लटका मिला युवती का शव, लोगों ने प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई आशंका

Bihar News : बेगूसराय में बांस बट्टी में एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस मामले की जाँच जुटी है. हालाँकि ग्रामीणों ने प्रेम प्रसंग को लेकर युवती की हत्या की आशंका जताई है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बेगूसराय में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंद
युवती का शव बरामद - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका हुआ एक छात्रा का लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वही छात्रा के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि गांव के ही एक लड़का के द्वारा छात्रा की हत्या कर शव को फंदे से टांग दिया है। यह पूरा मामला नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के परना वार्ड 5 की है। मृत छात्रा की पहचान परना वार्ड नंबर 5 के रहने वाले हीरा खान की पुत्री कुसुम परवीन के रूप में की गई है। 

इस घटना के संबंध में मृतका छात्रा के भाई छोटू खान ने बताया है कि बीती रात वह घर से बाहर निकली थी। उसके बाद वह घर वापस नहीं आई। काफी खोजबीन किया लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। फिर आज सुबह पता चला कि बसबिट्टी में बांस में चुनरी से लटका हुआ कुसुम परवीन का शव है। इस घटना की सूचना जब स्थानीय लोगों को लगी तो घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। आनन फानन में परिजनों ने शव को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि परिजनों का कहना है कि गांव के ही लड़का के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बताया की कुछ दिन पहले इस प्रेम प्रसंग को लेकर लड़का के खिलाफ गांव में पंचायत भी हुआ था। लेकिन इसके बावजूद भी गांव के लड़का अपने आदत से बाज नहीं आ रहा था। बीती रात भी किसी तरह कुसुम प्रवीण को बुलाकर उसके हत्या कर शव को बस के फंदे में टांग दिया। 

हालांकि घटनास्थल पर कुछ शराब की बोतल भी पुलिस ने बरामद किया है। वही स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना नीमा चांदपूरा थाना पुलिस को दी। इस घटना की सूचना मिलते ही नीमा चांदपूरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट