LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News : बिहार में पुलिस के इकबाल पर उठा सवाल, थाने के कैम्पस से बाइक की हुई चोरी, तीन हफ्ते बाद भी नहीं मिला सुराग

Bihar Crime News : बिहार में पुलिसिया इकबाल पर सवाल खड़े हो रहा है. जहाँ उत्पाद थाना परिसर से चोर ने बाइक की चोरी कर ली है. घटना सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद पुलिस चोर का पता नहीं लगा पायी है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बिहार में पुलिस के इकबाल पर उठा सवाल, थान
थाना से बाइक की चोरी - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में आमजन की सुरक्षा कौन कहे, खुद थाना की पुलिस भी चोरों से सुरक्षित नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिले में चोरों का हौसला इस कदर बुलन्द है कि थाना से दिनदहाड़े बाइक उड़ा ले जाते हैं। लेकिन इसकी भनक मौजूद पुलिसकर्मियों को कानोकान भी नहीं लग पायी। जब सीसीटीवी खंगाला तो पूरी चोरी का खुलासा हुआ। पूरा मामला मंझौल उत्पाद थाना की है। जहां परिसर से जब्त की गई बाइक चोरी हो गई। यह घटना 9 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे की है। CCTV फुटेज में एक अज्ञात युवक हाफ पैंट और टी-शर्ट में थाना परिसर में घूमता दिखा। फिर वह जब्त बाइक पर बैठा और उसे पैर से धक्का देकर गेट के बाहर निकाल ले गया।

यह बाइक हीरो स्प्लेंडर BR9D--16 थी। उत्पाद थाना की पुलिस ने इसको लेकर मंझौल थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा कि इसे 5 अप्रैल को मो. असदुल्ला ने शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जब्त किया था। बाइक को मालखाना पंजी में दर्ज कर थाना परिसर में खड़ा किया गया था। 9 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे मो. असदुल्ला ने बाइक के गायब होने की सूचना दी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली।

इसके बाद CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज में चोर की हरकतें साफ दिखीं। पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन अब तक चोर की पहचान नहीं हो सकी है। उत्पाद पुलिस ने मंझौल थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला दर्ज होते ही मंझौल थाना पुलिस जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला करीब तीन हफ्ते पुराना है। एफआईआर दर्ज होने के समय वे छुट्टी पर थे। केस के जांच अधिकारी पीएसआई रणधीर कुमार हैं। अवर निरीक्षक मंजर हुसैन से जब बात की तो उन्होंने वरीय अधिकारियों से बात करने की बात कहकर जवाब टाल दिया। इस घटना के बाद उत्पाद थाना की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। थाना परिसर से बाइक चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट